लाइव न्यूज़ :

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर लगाया लोगों को ठगने का आरोप, जीत का दावा किया

By एस पी सिन्हा | Updated: April 29, 2024 15:19 IST

तेजस्वी ने कहा कि जनता मालिक है जनता चुनती है और ना कि प्रधानमंत्री ने जो बोल दिया वह होगा। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है। इनका एक ही मकसद है कि झूठ बोलना।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर लगाया लोगों को ठगने का आरोपकहा कि बिहार में इस बार बहुत ही बढ़िया माहौल हैउन्होंने बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया है - तेजस्वी यादव

पटना: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी बहन एवं राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के नामांकन दाखिल कराने सारण जाने से पहले दावा किया कि बिहार में चौंकाने वाला रिजल्ट आएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में इस बार बहुत ही बढ़िया माहौल है। सारण तो हम लोग जीत ही रहे हैं, लेकिन बाकी के दो चरणों में जहां मतदान समाप्त हो चुका है, उसमें भी हम लोग जीत रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम मोदी न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। खासकर उन्होंने बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया है। इसका जनता जरूर बदला लेगी। वहीं, एनडीए के दावों पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि ये उन लोगों का टंग स्लिप हुआ है। गलती से वो बोल दिए हैं। वो जान रहे हैं कि हर बार एक ही चीज बताने की जरूरत नहीं है। 

तेजस्वी ने कहा कि जनता मालिक है जनता चुनती है और ना कि प्रधानमंत्री ने जो बोल दिया वह होगा। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है। इनका एक ही मकसद है कि झूठ बोलना। बार-बार झूठ बोलो हल्ला करके झूठ बोल ताकि लोगों को लगने लगे कि झूठ ही सच है, लेकिन अब ऐसा होने वाला नहीं है। बता दें कि रोहिणी आचार्य ने आज सारण से नामांकन दाखिल किया है। इस मौके पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, राजद विधान पार्षद अब्दुल बारी और महागठबंधन के तमाम वरीय नेता मौजूद रहे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024तेजस्वी यादवनरेंद्र मोदीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos