लाइव न्यूज़ :

मोरबी पुल ढहने के मामले में आरोपियों का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगी गुजरात की दो बार एसोसिएशन, पारित किया प्रस्ताव

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 2, 2022 12:53 IST

ओरेवा समूह के प्रबंध निदेशक जयसुख पटेल ने 26 अक्टूबर को मरम्मत कार्य के बाद पुल को जनता के लिए खोल दिया था, जिसके कारण पुल लगभग आठ महीने तक बंद रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देअहमदाबाद स्थित ओरेवा समूह जनता के लिए फिर से खोले जाने के कुछ दिनों बाद पुल गिरने के बाद रडार पर आ गया है।जहां एक ओर भीड़भाड़ को हादसे का कारण बताया गया तो वहीं अब यह पता चला है कि मरम्मत का काम ठीक से नहीं किया गया था।मरम्मत के बाद फर्श अपने आप भारी हो गया। इसके अलावा छठ पूजा के मौके पर भी भीड़ उमड़ी।

अहमदाबाद: गुजरात में दो बार एसोसिएशनों ने फैसला किया है कि वे मोरबी पुल दुर्घटना मामले में गिरफ्तार आरोपियों का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे। मोरबी बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता एसी प्रजापति ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि मोरबी बार एसोसिएशन और राजकोट बार एसोसिएशन दोनों ने प्रस्ताव पारित किया है कि उनके वकील ओरेवा कंपनी के नौ आरोपियों का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे।

अहमदाबाद स्थित ओरेवा समूह जनता के लिए फिर से खोले जाने के कुछ दिनों बाद पुल गिरने के बाद रडार पर आ गया है। जहां एक ओर भीड़भाड़ को हादसे का कारण बताया गया तो वहीं अब यह पता चला है कि मरम्मत का काम ठीक से नहीं किया गया था। मंगलवार को अदालत में अभियोजन पक्ष ने बताया कि जहां पुल के फर्श की मरम्मत की गई, वहीं केबल की मरम्मत नहीं की गई और इसलिए फर्श के दबाव में केबल टूट गई।

मरम्मत के बाद फर्श अपने आप भारी हो गया। इसके अलावा छठ पूजा के मौके पर भी भीड़ उमड़ी। ओरेवा समूह के प्रबंध निदेशक जयसुख पटेल ने 26 अक्टूबर को मरम्मत कार्य के बाद पुल को जनता के लिए खोल दिया था, जिसके कारण पुल लगभग आठ महीने तक बंद रहा था। पटेल ने बताया कि ओरेवा ने विशेषज्ञों की मदद से नवीनीकरण के लिए 2 करोड़ रुपये खर्च किए। और चार दिन बाद पुल गिर गया।

इस मामले में ओरेवा समूह के दो प्रबंधकों, पुल की मरम्मत करने वाले दो उप ठेकेदार, सुरक्षा गार्ड और टिकट बुकिंग क्लर्क समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रबंधकों और उप-ठेकेदारों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि बाकी न्यायिक हिरासत में हैं।

टॅग्स :गुजरातबार एसोसिएशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप