लाइव न्यूज़ :

PNB घोटाला: सुप्रीम कोर्ट में PIL दायर करने वाले वकील विनीत धांडे ने आरोपियों के लिए मांगी उम्र कैद

By भारती द्विवेदी | Updated: February 20, 2018 15:10 IST

जनहित याचिका पर शुक्रवार (23 फरवरी) को सुनवाई होगी। सुनवाई के लिए प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायाधीश ए.एम. खानविलकर और न्यायाधीश डी. वाई चंद्रचूड़ की पीठ ने सहमति दे दी है।

Open in App

नई दिल्ली, 20 फरवरी: सुप्रीम कोर्ट में पंजाब नेशनल बैंक में हुए घोटाले के खिलाफ वकील विनीत धांडे ने जनहित याचिका दायर किया है। इस जनहित याचिका पर शुक्रवार (23 फरवरी) को सुनवाई होगी। सुनवाई के लिए प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायाधीश ए.एम. खानविलकर और न्यायाधीश डी. वाई चंद्रचूड़ की पीठ  ने सहमति दे दी है।

जनहित याचिका दायर करने वाले वकील विनीत धांडे ने कहा है- 'मैंं चाहता हूं कि घोटाले में शमिल सारे बैंक कर्मचारियों के खिलाफ कड़ा फैसला लिया जाए। पैसों की हेरा-फेरी करने के लिए उन सबको आरोपियों के खिलाफ 3 साल की सजा न होकर उम्र कैद हो।'

विनीत ने अदालत से सरकार को नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के संबंध में कदम उठाने का निर्देश देने की भी मांग की है। याचिका में 10 करोड़ रुपये या इससे ज्यादा की रकम ऋण के तौर पर देने को लेकर दिशानिर्देश तय करने की भी मांग की गई है। साथ ही फंसे हुए कर्ज के मामलों की जांच और उसकी वसूली के लिए आवश्यक कदम उठाने को लेकर एक समिति गठित करने की भी मांग की है। 

आपको बता दें कि पीएनबी ने 11300 करोड़ रुपए के इस घोटाले को लेकर सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई। मामले में हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी एवं उनसे जुड़ी हुई कंपनियों को आरोपी बनाया गया है। 

जनवरी 2018 में ही नीरव मोदी और मेहुल चौकसी देश छोड़कर जा चुके हैं। उनदोनों के करीबी रिश्तेदार भी देश छोड़ चुके हैं। सीबीआई और ईडी ने इस जालसाजी के मामले में अलग-अलग शिकायत दर्ज की है। ईडी ने नीरव मोदी से जुड़े 40 से अधिक ठिकानों पर छापा मारा। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ईडी ने नीरव मोदी से जुड़ी 5 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की है।

पंजाब नेशनल बैंक ने 16 कर्मचारियों को इस जालसाजी में शामिल होने के आरोप में निलंबित किया है। निलंबति बैंक कर्मचारियों में जनरल मैनेजर स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। सीबीआई ने पीएनबी के छह कर्मचारियों को नीरव मोदी और मेहुल चौकसी की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने गिरफ्तार बैंक कर्मियों से रविवार और सोमवार को पूछताछ की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ बैंक कर्मियों ने पैसे के बदले नीरव मोदी की मदद करने की बात कबूल की है। 

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदीसुप्रीम कोर्टदीपक मिश्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील