लाइव न्यूज़ :

लॉ कमीशन ने की एक साथ लोक सभा और विधान सभा चुनाव कराए जाने की अनुशंसा, मोदी सरकार को भेजी रिपोर्ट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 30, 2018 18:33 IST

रिपोर्ट में कहा गया है कि विधि आयोग को ये पता है कि देश के मौजूदा संवैधानिक ढाँचे में बदलाव के बगैर लोक सभा चुनाव और विधान सभा एक साथ कराया जाने सम्भव नहीं है।

Open in App

नई दिल्ली, 30 अगस्त: केंद्रीय विधि आयोग ने गुरुवार को अपनी ड्राफ्ट रिपोर्ट में देश में एक साथ लोक सभा चुनाव और विधान सभा चुनाव कराये जाने की अनुशंसा की  है। 

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को भेजी गयी अपनी रिपोर्ट में विधि आयोग ने सरकार को सुझाव दिया है कि इसके लिए संविधान में मामूली बदलाव करने होंगे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि विधि आयोग को ये पता है कि देश के मौजूदा संवैधानिक ढाँचे में बदलाव के बगैर लोक सभा चुनाव और विधान सभा एक साथ कराया जाने सम्भव नहीं है।

इससे पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने कहा था कि संविधान में बदलाव किये बगैर एक साथ लोक सभा चुनाव और विधान सभा चुनाव करवाना सम्भव नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कई मौकों पर देश में केंद्र और राज्यों के चुनाव एक साथ कराये जाने की वकालत कर चुके हैं।

वहीं कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, तृणमूल कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल लोक सभा और विधान सभा चुनाव एक साथ कराये जाने के खिलाफ हैं।

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावविधानसभा चुनावलोकसभा संसद बिलराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया