'''लव जिहाद' के खिलाफ ला सकते हैं कानून'', योगी के बाद हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कही ये बात

By भाषा | Published: November 1, 2020 06:00 PM2020-11-01T18:00:14+5:302020-11-01T19:28:35+5:30

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा था कि वह ‘लव जिहाद’ को सख्‍ती से रोकने के लिए प्रभावी कानून बनाएंगे। उन्‍होंने चेतावनी दी थी कि जो लोग बहू-बेटियों की इज्‍जत से खिलवाड़ करते हैं, वे अगर सुधरे नहीं तो ‘राम नाम सत्‍य है’ की उनकी अंतिम यात्रा निकलने वाली है।

"Law can be brought against 'Love Jihad'", Haryana Home Minister Anil Vij said this after Yogi | '''लव जिहाद' के खिलाफ ला सकते हैं कानून'', योगी के बाद हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कही ये बात

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने शुक्रवार को मृतका के परिवार से मुलाकात की थी

Highlightsअनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार ‘‘लव जिहाद’’ के खिलाफ कानून लाने पर विचार कर रही है। विज ने कहा, ‘‘हरियाणा में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने पर विचार किया जा रहा है।’’

चंडीगढ़: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार ‘‘लव जिहाद’’ के खिलाफ कानून लाने पर विचार कर रही है। विज ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हरियाणा में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने पर विचार किया जा रहा है।’’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा था कि वह ‘लव जिहाद’ को सख्‍ती से रोकने के लिए प्रभावी कानून बनाएंगे। उन्‍होंने चेतावनी दी थी कि जो लोग बहू-बेटियों की इज्‍जत से खिलवाड़ करते हैं, वे अगर सुधरे नहीं तो ‘राम नाम सत्‍य है’ की उनकी अंतिम यात्रा निकलने वाली है। उत्तर प्रदेश के देवरिया और जौनपुर में उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवारों के पक्ष में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए योगी ने कहा था कि ‘लव जिहाद’ में शामिल लोगों के पोस्‍टर चौराहों पर लगाए जाएंगे।

पिछले सप्ताह हरियाणा के बल्लभगढ़ में कॉलेज की 21 वर्षीय छात्रा निकिता की एक व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतका के परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी व्यक्ति उसपर शादी करने के लिए इस्लाम अपनाने का दबाव बना रहा था। कुछ हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया है कि लड़की की हत्या ‘‘लव जिहाद’’ का मामला है।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने शुक्रवार को मृतका के परिवार से मुलाकात की थी और ‘‘लव जिहाद’’ की घटनाओं को लेकर चिंता जताई थी। हरियाणा सरकार ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम का गठन किया है।

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों-मुख्य आरोपी तौसीफ और रेहान को गिरफ्तार किया है। तीसरे व्यक्ति को मुख्य आरोपी को हथियार उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

Web Title: "Law can be brought against 'Love Jihad'", Haryana Home Minister Anil Vij said this after Yogi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे