लाइव न्यूज़ :

Latur Hostel: शाम 7 बजे चावल, चपाती, ‘ओकरा’ सब्जी और दाल का सूप पीया?, रात 8.30 बजे तक बेचैनी और उल्टी शुरू, 50 कॉलेज छात्रा की तबीयत बिगड़ी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 6, 2024 12:20 IST

Latur Hostel: ‘पुरणमल लाहोटी शासकीय पॉलिटेक्निक’ के इस छात्रावास में 324 छात्राएं रहती हैं। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे छात्राओं ने चावल, चपाती, ‘ओकरा’ सब्जी खायी और दाल का सूप पीया।

Open in App
ठळक मुद्देरात साढ़े आठ बजे तक उनमें से कई को बेचैनी महसूस हुई तथा कुछ छात्राओं को उल्टी होने लगी।लातूर में विलासराव देशमुख राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन डॉ. उदय मोहिते को सूचित किया।मध्यरात्रि तक करीब 50 छात्राओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Latur Hostel: महाराष्ट्र के लातूर शहर में एक सरकारी कॉलेज के छात्रावास में रात का भोजन करने के बाद संदिग्ध खाद्य विषाक्तता के कारण करीब 50 छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। ‘पुरणमल लाहोटी शासकीय पॉलिटेक्निक’ के इस छात्रावास में 324 छात्राएं रहती हैं। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे छात्राओं ने चावल, चपाती, ‘ओकरा’ सब्जी खायी और दाल का सूप पीया। रात साढ़े आठ बजे तक उनमें से कई को बेचैनी महसूस हुई तथा कुछ छात्राओं को उल्टी होने लगी।

यह सूचना मिलने पर कॉलेज के प्रधानाचार्य मौके पर पहुंचे और लातूर में विलासराव देशमुख राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन डॉ. उदय मोहिते को सूचित किया। पीड़ित छात्राओं को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। डॉ. मोहिते ने बताया कि मध्यरात्रि तक करीब 50 छात्राओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उनमें से 20 को देर रात तीन बजे तक अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। 30 अन्य छात्राओं का अस्पताल में उपचार हो रहा है। इनमें से किसी की हालत गंभीर नहीं है। कॉलेज प्रधानाचार्य वी डी नितनावरे ने कहा,‘‘छात्रावास की कुछ छात्राओं की तबीयत खराब होने की खबर मिलने के बाद हम तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी पीड़ित छात्राओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह सुनिश्चत करने के लिए व्यापक स्वास्थ्य जांच की गयी कि किसी छात्रा को कोई खतरा न हो। चिंता की कोई बात नहीं है।’’ उन्होंने बताया कि शिवाजीनगर पुलिस को घटना की सूचना दे दी गयी है। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और प्राधिकारियों ने भोजन के नमूने एकत्रित किए। नमूनों की रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य विषाक्तता की वजह का पता लगाया जाएगा।

घटना की सूचना मिलने के बाद लातूर से लोकसभा सदस्य शिवाजी कलगे छात्राओं का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे। कांग्रेस सांसद ने लातूर की जिलाधीश वर्षा ठाकुर घूगे से भी संपर्क किया और उनसे घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

टॅग्स :महाराष्ट्रLatur
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो