लाइव न्यूज़ :

सरकार के अहंकार को दिखाता है किसानों पर लाठीचार्ज: किरण चौधरी

By भाषा | Updated: August 28, 2021 19:19 IST

Open in App

कांग्रेस की हरियाणा इकाई की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी ने शनिवार को करनाल में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए इसे सरकार का अहंकार करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘किसान धरतीपुत्र हैं और उनपर किए गए लाठीचार्ज से सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और गठबंधन सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।’’ राज्य विधानसभा सदस्य ने कहा कि किसानों ने मुख्यमंत्री के करनाल आगमन पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था, इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने किसानों पर लाठीचार्ज करवा अपने नेताओं के साथ बैठक की। किरण ने दावा किया, ‘‘पिछले 9 महीनों से किसान दिल्ली के बोर्डर पर बैठा हुआ है, लेकिन सरकार हठ पर अड़िग है, किसानों से बात करने की बजाय उन पर लाठीचार्ज करवाया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की किसानों के प्रति सोच उजागर हो गई है। गौरतलब है कि भाजपा की एक बैठक के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए करनाल की तरफ बढ़ रहे किसानों के एक समूह पर पुलिस ने शनिवार को कथित तौर पर लाठीचार्ज किया, जिसमें करीब दस लोग घायल हो गए। बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, राज्य भाजपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। किसानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्य पुलिस की आलोचना की गई और विरोध में कई स्थानों पर सड़कों को जाम किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?