लाइव न्यूज़ :

पढ़िए आज की 5 बड़ी खबरें: वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का निधन, कांग्रेस ने संगठन में किए अहम बदलाव

By स्वाति सिंह | Updated: August 23, 2018 18:59 IST

Top News of the day in Hindi: लोकमत न्यूज पर आप आप दिनभर की बड़ी पांच खबरें एक साथ पढ़ सकते हैं। साथ ही साथ विस्तृत रिपोर्ट भी पढ़ सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 23 अगस्त: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि उनका सपना है कि 2022 में जब भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा हो तब देश के प्रत्येक परिवार के पास अपना मकान हो। वहीं, lokmatnews.in आपको दिनभर की बड़ी पांच खबरों एक साथ यहां उपलब्ध करा रहा है, जिसके जरिए आप सरसरी निगाह से और विस्तृत रिपोर्ट पढ़ सकते हैं...

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने कहा है कि रक्षा बंधन का पर्व सामने हो और गुजरात में एक लाख से भी अधिक परिवारों और बहनों को उनके नाम से अपना घर मिले मैं समझता हूं रक्षा बंधन का इसे बड़ा कोई उपहार नहीं हो सकता। और पढ़ें। 

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कुलदीप नैयर का बुधवार देर रात निधन हो गया। वो 95 वर्ष के थे। कुलदीप नैयर कई दशक से पत्रकारिता और लेखन में सक्रिय थे। उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं।और पढ़ें।

बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका रेप कांड की जांच कर रहे सीबीआई के एसपी जेपी मिश्रा का तबादला हो गया है। जेपी मिश्रा की जगह देवेंद्र सिंह को इस केस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जेपी मिश्रा की नियुक्ति पटना डीआईजी ऑफिस में किया गया है।और पढ़ें।

आगामी चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने पार्टी में कई फेरबदल किए हैं। गुरुवार को पार्टी ने गुजरात के राधनपुर से विधायक अल्पेश ठाकोर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने अल्पेश ठाकोर समेत 8 नए सचिव बनाए हैं। और पढ़ें

पकिस्तान के नव निर्वाचित विदेश मंत्री शाह मेहमूद कुरेशी गुरुवार ने दावा किया है कि कुलभूषण जाधव के मामले में जीत पाकिस्तान की होगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास कुलभूषण जाधव के खिलाफ "ठोस सबूत" हैं।और पढ़ें।

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह