लाइव न्यूज़ :

लोगों के अंतिम दर्शन के लिए नुमाइश ग्राउंड लाया गया मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर, उमड़ा हुजूम; 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

By अनिल शर्मा | Updated: October 11, 2022 11:33 IST

कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में मंगलवार को उपस्थित रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमुलायम सिंह यादव का आज उनके गांव सैफई में अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुलायम सिंह यादव का सोमवार को 82 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता में निधन हो गया।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को नुमाइश ग्राउंड पंडाल में लाया गया है ताकि लोग उनका अंतिम दर्शन कर सकें। सपा संस्थापक का पार्थिव सैफई के उनके आवास से नुमाइश ग्राउंड जब लाया जा रहा था, रास्ते में उनके दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज उनके पैतृक गांव सैफई में अपराह्न तीन बजे अंतिम संस्कार होगा। सोमवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका  निधन हो गया था। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। यूपी के मुख्यमंत्री के पद पर वे तीन बार रहे हैं। उनके निधन के बाद यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है। वहीं बिहार में भी एक दिवसीय राजकीय शोक घोषित है। 

इस बीच खबर है कि कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में मंगलवार को उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन दोनों नेताओं को कांग्रेस के प्रतिनिधि के तौर पर सैफई जाने के लिए कहा है।

सोनिया गांधी ने सोमवार को मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताते हुए कहा था कि समाजवादी विचारों की एक मुखर आवाज़ मौन हो गई। मुलायम सिंह यादव का सोमवार को 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका स्वास्थ्य पिछले कुछ हफ्तों से बहुत खराब था। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वेंटीलेटर रखा गया था। उनका आज यानी मंगलवार को उनके गांव सैफई में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

टॅग्स :मुलायम सिंह यादवसोनिया गाँधीसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया