लाइव न्यूज़ :

बिहार: शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब पीने से मर रहे हैं लोग, पिछले 15 दिनों में गई एक दर्जन से अधिक लोगों की जान

By एस पी सिन्हा | Updated: February 28, 2021 16:54 IST

शराबबंदी के बावजूद प्रदेश में आए दिन जहां शराब की बड़ी खेपें पकड़ी जा रही हैं, वहीं पुलिस प्रशासन की संलिप्तता की भी खबरें आये दिन सामने आती रहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में शराबबंदी के बावजूद आए दिन शराब से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।राज्य में शराबबंदी होने के कारण स्थानीय स्तर पर धड़ल्ले से शराब बनाई जा रही है।

पटना,28 फरवरी। बिहार में शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब पीने मरने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। राज्य में पूर्ण शराबबंदी है, इसके कारण नकली शराब पीकर लोग अपनी जान गंवाने लगे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले कुढनी प्रखंड के मनियारी में सामने आई है, जहां जहरीली शराब पीने से दो युवकों की मौत हो गई है। इसके ठीक नौव दिन पहले मुजफ्फरपुर जिले के कटरा में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई थी। 

बताया जाता है कि जहरीली शराब से दो की मौत के अलावा छह लोग गंभीर भी हैं। पुलिस ने दो को चिह्नित कर एसकेएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती भी कराया है। जबकि चार की तलाश जारी है। अभी तक इनका सुराग पुलिस को नहीं मिल सका है। इधर, घटना को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस महकमे में एक बार फिर खलबली मच गई है। पुलिस मुख्यालय से लेकर जिला स्तरीय अधिकारी बेचैन हो गए हैं। 

वहीं जहरीली शराब पीने से हुई मौत के बाद मृतकों की पहचान विशुनपुर गिद्धा के होटल संचालक गुड्डू साह (30) और आगानगर के छोटू महतो (25) के रूप में हुई है। गुड्डू ने शुक्रवार की देर रात एसकेएमसीएच और छोटू महतो ने मनियारी के एक अस्पताल में शनिवार की अहले सुबह दम तोड दिया था। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों के शव का दाह संस्कार भी कर दिया था। इस बीच तीसरी मौत की चर्चा इलाके में तैर रही है। 

बताया जाता है कि गुड्डू और छोटू माधोपुर सुस्ता स्थित एक ताडी दुकान से जहरीली शराब पीकर घर लौटे थे। तबीयत बिगडने पर परिजनों ने निजी अस्पतालों में भर्ती कराया था। जहां दोनों की मौत हो गई थी। इस सूचना के बाद मुजफ्फरपुर एएसपी पश्चिम ने छानबीन की और मृतकों के परिजनों से भी मुलाकात की है। गुड्डू के परिजन ने भी पुलिस के समक्ष शराब पीने की बात कही है। 

इस संबंध में मनियारी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में दो को गिरफ्तार किया है। वहीं एसएसपी ने इलाके के चौकीदार को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में एसएसपी जयंतकांत ने कहा कि जहरीली शराब पीने से गुड्डू साह की मौत हुई है। एक अन्य की भी मौत होने की सूचना है, लेकिन अभी उसका सत्यापन नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुटी है।

टॅग्स :बिहार समाचारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारत अधिक खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी