लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर हाईवे पर फिर भूस्खलन: 7000 वाहन फंसे ट्रक ड्राइवरों पर भूखे रहने की नौबत, सरकार से मांगी मदद

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 17, 2020 04:41 IST

श्रीनगर हवाई अड्डे पर बर्फ जमने और दृश्यता में कमी के चलते आज सुबह 15 उड़ानें रद्द कर दी गईं. घाटी के अधिकांश क्षेत्रों में पूरी रात बर्फबारी होती रही. हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि आज हवाई यातायात प्रभावित रहा और सुबह विमानों का परिचालन नहीं हो सका.

Open in App
ठळक मुद्देबर्फबारी का कहर झेल रहे जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन भी आफत बरपा रहा हैजम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग आज चौथे दिन भी ताजा भूस्खलन की घटनाओं की वजह से बंद रहा.

जबर्दस्त बर्फबारी का कहर झेल रहे जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन भी आफत बरपा रहा है. जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग आज चौथे दिन भी ताजा भूस्खलन की घटनाओं की वजह से बंद रहा. राजमार्ग बंद होने से कारण सात हजार से ज्यादा वाहन यहां फंसे हुए हैं.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रामबन जिले में भूस्खलन की पांच घटनाएं हुई हैं. बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात डिगडोल, मंकीमोड़, मोउमपासी, पंथियाल और चंद्रकोट में भूस्खलन की घटनाएं हुईं. राजमार्ग के कश्मीर वाले हिस्से में बर्फबारी के चलते यह मार्ग रविवार से ही बंद है और सात हजार से ज्यादा वाहन फंसे हुए हैं.

लगातार चौथे दिन राजमार्ग बंद होने से ट्रक चालकों पर आफत टूट पड़ी है. उनके पास अब भोजन खरीदने के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं. ट्रक चालकों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है और जल्द से जल्द सामुदायिक रसोई की व्यवस्था करने की मांग की है. इन चालकों ने सरकार से जल्द मार्ग खोलने की अपील की है, ताकि वे जम्मू की ओर जा सकें.

ये चालक पिछले पांच-छह दिन से कश्मीर वाले हिस्से में फंसे हैं. इस बीच, राजमार्ग को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन लगातार भूस्खलन होने और चट्टानें गिरने से यातायात बहाल करने में परेशानी आ रही है

श्रीनगर हवाई अड्डे से 15 उड़ानें रद्द

श्रीनगर हवाई अड्डे पर बर्फ जमने और दृश्यता में कमी के चलते आज सुबह 15 उड़ानें रद्द कर दी गईं. घाटी के अधिकांश क्षेत्रों में पूरी रात बर्फबारी होती रही. हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि आज हवाई यातायात प्रभावित रहा और सुबह विमानों का परिचालन नहीं हो सका. उल्लेखनीय है कि गत 12 और 13 जनवरी को यहां से सभी उड़ानें रद्द कर दी गई थीं, लेकिन 14 जनवरी को कुछ विमानों ने उड़ान भरी थी. कल भी विमानों का परिचालन नहीं हो सका था. 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभूस्खलन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए