लाइव न्यूज़ :

Land-Job Scam: लालू यादव परिवार को जमानत, विधानसभा परिसर में लड्डू बांटने को लेकर बवाल, आपस में भिड़े भाजपा और राजद विधायक, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: March 15, 2023 15:00 IST

Land-Job Scam: जमीन के बदले नौकरी मामले में राजद नेता लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती को जमानत मिलने के बाद विधानसभा परिसर में लड्डू बांटने को लेकर RJD और BJP विधायक आपस में भिड़ गए।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी का आरोप है कि RJD विधायकों ने जबरदस्ती मिठाई खिलाने और परेशान करने की कोशिश की।शेखपुरा से राजद के विधायक विजय सम्राट भाजपा विधायकों के पास मिठाई बांटने पहुंचे थे।भाजपा विधायक अरुण सिन्हा से कहासुनी हो गई।

पटनाः रेलवे में नौकरी के बदले जमीन के मामले में आज लालू-राबड़ी और मीसा भारती को  दिल्ली की कोर्ट से निजी मुचलका पर जमानत दे दिये जाने के बाद राजद में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। राजद के तरफ से बिहार में चल रहे विधानमंडल बजट सत्र के दौरान लड्डू बांटा जाना शुरू कर दिया गया।

इसी दौरान सदन की कार्यवाही का विरोध कर रही विपक्षी पार्टी भाजपा के विधायकों को भी लड्डू दिया गया। जिसको लेकर विधानसभा के बाहर जमकर बवाल हुआ। दरअसल, विधायक के निलंबन को लेकर विधायक सदन के बाहर धरना दे रहे थे। इसी दौरान शेखपुरा से राजद के विधायक विजय सम्राट भाजपा विधायकों के पास मिठाई बांटने पहुंचे थे।

भाजपा विधायकों का आरोप है कि हमने मिठाई लेने से मना किया तो उन्होंने हमारे ऊपर डिब्बा फेंक दिया। इसी दौरान भाजपा विधायक अरुण सिन्हा से कहासुनी हो गई। इसके बाद भी इनलोगों को जबर्दस्ती लड्डू खिलाया गया। जिसके बाद इसका विरोध भाजपा के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल के तरफ से किया जाना शुरू कर दिया गया।

इतना ही नहीं विधायक अरुण कुमार सिन्हा का कुर्ता भी फाड़ दिया गया। नेता विरोधी दल विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राजद के विधायक मनोज यादव लड्डू चलाकर फेंकने लगे। विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि यह लड्डू जहरीला था। हम लोग इसकी जांच कराएंगे। विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल ने कहा जबर्दस्ती मुझे लड्डू खिलाया जा रहा था।

राजद के विधायक सदन के अंदर गुंडागर्दी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लालू ने जैसी करनी की है, वैसा फल भोग रहे हैं। रेलवे में नौकरी के बदले जमीन के मामले में सीबीआई के पास पर्याप्त सबूत हैं और प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरुरत नहीं होती है। सीबीआई के पास इतने साक्ष्य मौजूद हैं जो लालू को जेल पहुंचाने के लिए काफी हैं।

लालू प्रसाद और उनके परिवार के पास 141 प्लॉट, 30 बिल्डिंग और 6 बड़े घर कहां से आए? इसका हिसाब उन्हें देना चाहिए। लालू ने रेल मंत्री रहते रेलवे में नौकरी दिया और उसके बदले जमीन और फ्लैट ली, उसी मकान में तेजस्वी यादव रहते हैं। प्रत्यक्ष को किसी प्रमाण की जरूरत नहीं होती है। बचौल ने कहा कि लालू और उनका परिवार इस मामले में बुरी तरह से घिर चुका है।

देश की संपत्ति को जिसने लुटने का काम किया है उसे वह संपत्ति लौटानी पड़ेगी। तेजस्वी यादव के यह कहने पर कि ईडी को ठेंगा मिला है, इसपर उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद अगर दोषी नहीं थे तो अबतक पांच केस में सजा कैसे मिल चुकी है, उसके बाद भी लोग इसे ठेंगा बता रहे हैं।

टॅग्स :बिहारपटनालालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीमीसा भारतीतेजस्वी यादवसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?