लाइव न्यूज़ :

जमीन हड़पने का मामला: बदले गए रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ कर रहे अधिकारी, ईडी ने दिया यह जवाब

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 4, 2019 16:59 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में हाजिर होने से पहले वाड्रा ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, ''जैसा मैं 13वीं बार पूछताछ के लिए जा रहा हूं, प्रवर्तन निदेशालय के किसी भी तरह के प्रश्न के जवाब देने के 80 घंटों बाद सनसनी और गैर-जरूरी नाटक के बीच मैं स्थिर और शांत हूं।''

Open in App
ठळक मुद्देजमीन हड़पने के मामले में रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ कर रहे अधिकारी बदले गए।ईडी ऑफिस जाने से पहले रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर जज्बाती पोस्ट लिखी।

कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने लंदन में जायदाद खरीदने के अलावा दिल्ली-एनसीआर और बीकानेर में कथित जमीन हड़पने के मामले में मंगलवार (4 जून) को पूछताछ के लिए एक नए अधिकारी का सामना किया। वाड्रा से पूछताछ के लिए राजीव शर्मा की जगह महेश गुप्ता को लाया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक जांच एजेंसी ने यह जानकारी दी। ईडी ने कहा कि राजीव शर्मा छुट्टी पर गए हैं।

सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा को एजेंसी ने हाजिर होने के लिए समन भेजा था। 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में हाजिर होने से पहले वाड्रा ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, ''जैसे कि मैं ईडी ऑफिस 13वीं बार जा रहा हूं, लगभग 80 घंटे उनके किसी भी प्रश्न का उत्तर दिया है, बीच में ही अनावश्यक ड्रामा किया जाता है। मेरी स्वास्थ्य संबधी जानकारियां सार्वजनिक की जाती हैं जो की मेरे प्रति एक बहुत ही गलत कार्य है।''

वाड्रा ने पोस्ट में आगे लिखा, ''मेरा जीवन अलग है और मैंने लगभग एक दशक तक बेबुनियाद आरोपों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है, अपने स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दों के प्रति लापरवाही की है लेकिन मैं अपना समय उन लोगों के साथ बिताता हूं जिन्हे जरूरत है, जो बीमार हैं, जो देख नहीं सकते हैं। और अनाथ बच्चों के चेहरे पर जो हंसी आती है उससे मुझे आगे बढ़ने की ताकत मिलती है। शारीरिक स्थितियां बदल सकती हैं, लेकिन दिमाग नहीं बदल सकता। मैं सत्य पर दृढ़ हूं और यह मेरी तरफ से आनेवाले समय में एक किताब की तरह होगी जो दुनिया को मेरा दृष्टिकोण स्पष्ट और साफ कर सकेगी।''

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा मामलों पर पूछताछ के सिलसिले में इससे पहले बीती 30 मई को ईडी के समक्ष हाजिर हुए थे। उस दिन उन्होंने कहा था कि जब तक कि उन पर लगे सभी झूठे आरोप मिट नहीं जाते हैं, वह सरकारी एजेंसी द्वारा बुलाए जाने का पालन करेंगे। 

24 मई को ईडी ने लंदन की जायदाद के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से वाड्रा को न्यायिक हिरासत में लिए जाने के लिए निवेदन किया था। अब मामले की सुनवाई 17 जुलाई को होगी।

टॅग्स :रॉबर्ट वाड्राराहुल गांधीप्रियंका गांधीकांग्रेसप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल