लाइव न्यूज़ :

नमस्ते या दुआ सलाम नहीं?, कोर्ट में आमने-सामने तेज प्रताप और तेजस्वी यादव, कोई बातचीत नहीं, वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: January 9, 2026 15:56 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव मीसा भारती, संजय यादव और अपने वकीलों के साथ लिफ्ट से पहुंचे। इसी रास्ते से तेज प्रताप यादव अपने वकील के साथ लिफ्ट के पास पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव के साथ प्रिय मित्र संजय यादव भी मौजूद थे।दोनों के बीच नमस्ते या कोई औपचारिकता भी नहीं हुई।एक-दूसरे की ओर देखा, लेकिन कोई शब्दबद्ध बातचीत नहीं हुई।

पटनाः लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे, तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव, कोर्ट पहुंचे, लेकिन दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। यह खामोशी वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान खींच रही थी। लेकिन इस तस्वीर में देखने से ऐसा लग रहा है तेजप्रताप और तेजस्वी में थोड़ी गहमागहमी का माहौल बना। दरअसल, कोर्ट में जब तेजस्वी और तेज प्रताप एक साथ पहुंचे तो दोनों का सामना हुआ। इसका वीडियो भी सामने आया। तेजस्वी यादव के साथ उनके प्रिय मित्र संजय यादव भी मौजूद थे। तेजस्वी जहां जाते हैं, उनके साथ संजय यादव जरूर होते हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव मीसा भारती, संजय यादव और अपने वकीलों के साथ लिफ्ट से पहुंचे। इसी रास्ते से तेज प्रताप यादव अपने वकील के साथ लिफ्ट के पास पहुंचे। लिफ्ट में तेजस्वी थे। दोनों ने एक-दूसरे की ओर देखा, लेकिन कोई शब्दबद्ध बातचीत नहीं हुई। लिफ्ट में मौजूद लोगों का कहना है कि दोनों के बीच नमस्ते या कोई औपचारिकता भी नहीं हुई।

लिफ्ट से बाहर आने पर पत्रकारों ने दोनों से सवाल किए, लेकिन तेजस्वी पूरी तरह चुप रहे, जबकि तेज प्रताप ने केवल कहा कि जाने दीजिए, आगे कोर्ट की कार्यवाही है। वहीं जब तेजस्वी लिफ्ट से बाहर आए तो अपने बड़े भाई से इशारों में हालचाल पूछा और आगे बढ़ गए। तेज प्रताप यादव इस दौरान गुस्से में दिखे। कहीं ना कहीं उनका गुस्सा संजय यादव को लेकर हो सकता है।

बता दें कि तेज प्रताप यादव लगातार संजय यादव के खिलाफ बयान देते रहते हैं। हालांकि कभी उन्होंने सार्वजनिक रुप से संजय यादव का नाम लेकर हमला नहीं बोला है। अक्सर वो जयचंद कह कर संबोधित करते हैं और राजनीतिक जानकारों की मानें तो संजय यादव को ही तेज प्रताप जयचंद कहते हैं।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जब सभी नेता चुनावी प्रचार में जुटे थे तो पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव का आमना सामना हुआ था। इस दौरान भी तेज प्रताप यादव के चेहरे पर गुस्सा और भावुक कर देने वाला भाव था। दोनों के आमने सामने आना का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था।

तब तेज प्रताप के चर्चित यूट्यूबर के साथ थे और कुछ खरीदारी कर रहे थे। इस दौरान तेजस्वी भी पहुंच गए और यूट्यूबर से पूछा कि भाइया शॉपिंग करा रहे हैं क्या? इस वाक्या के बाद आज तेजस्वी और तेज प्रताप का आमना सामना हुआ। बता दें कि तेज प्रताप यादव को राजद प्रमुख लालू यादव ने 6 सालों के लिए पार्टी और परिवार से निकाल दिया है।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीपटनादिल्लीसीबीआईबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे