लाइव न्यूज़ :

नौकरी के बदले जमीन घोटाला: CBI के सामने आज पेश नहीं होंगे तेजस्वी यादव, एजेंसी ने किया है तलब, जानें वजह

By अनिल शर्मा | Updated: March 11, 2023 12:42 IST

शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी इस मामले में धनशोधन जांच के सिलसिले में बिहार के कई शहरों में छापेमारी की।

Open in App
ठळक मुद्दे सीबीआई ने नौकरी के बदले जमीन मामले में तेजस्वी यादव को यह दूसरा समन जारी किया है। जांच एजेंसी ने पहला समन 4 फरवरी को जारी किया था। मामले में ईडी ने शुक्रवार को धनशोधन जांच के सिलसिले में बिहार के कई शहरों में छापेमारी की।

पटनाः सीबीआई ने नौकरी के बदले जमीन ‘घोटाले’ के संबंध में राजद नेता व बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को आज 11 मार्च को तलब किया है। हालांकि तेजस्वी अपनी पत्नी के स्वास्थ्य के कारण CBI के सामने पेश नहीं होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी के छापे के बाद उनकी पत्नी को कल दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे गर्भवती है और  12 घंटे की पूछताछ के बाद BP की समस्या के कारण बेहोश हो गईं।

गौरतलब है कि सीबीआई ने नौकरी के बदले जमीन मामले में तेजस्वी यादव को यह दूसरा समन जारी किया है। जांच एजेंसी ने पहला समन 4 फरवरी को जारी किया था। इस मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हाल ही में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी से पूछताछ की थी। वहीं शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी इस मामले में धनशोधन जांच के सिलसिले में बिहार के कई शहरों में छापेमारी की।

छापेमारी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की तीन पुत्रियों और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं के परिसरों में की गई।अधिकारियों ने कहा कि यह मामला, लालू प्रसाद के 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री के पद पर रहने के दौरान उनके परिवार को तोहफे में भूखंड प्राप्त होने या इसे बेचने के बदले में लोगों को रेलवे में कथित तौर पर नौकरी दिये जाने से संबद्ध है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता मनोज झा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ छापेमारी में केंद्रीय एजेंसियां सीबीआई और ईडी ‘‘किसी और की पटकथा’’ का अनुसरण कर रही हैं। झा ने साथ ही यह भी आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के नेताओं के खिलाफ ‘‘छापे’’ बिहार में पिछले साल अगस्त में सरकार बदलने की ‘‘प्रतिक्रिया’’ हैं। 

टॅग्स :तेजस्वी यादवसीबीआईबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए