लाइव न्यूज़ :

Mission 2024: सोनिया गांधी से मिलने नीतीश संग दिल्ली पहुंचे लालू यादव, कहा- मोदी को सत्ता से उखाड़ फेकेंगे

By रुस्तम राणा | Updated: September 24, 2022 16:13 IST

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने दिल्ली पहुंचने पर कहा, "नीतीश कुमार और मैं सोनिया गांधी से मिलेंगे। हम विपक्ष को एकजुट करने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देलालू ने कहा- हम विपक्ष को एकजुट करने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैंनीतीश और लालू 25 सितंबर को सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात अमित शाह के 'जंगलराज' वाले बयान पर राजद प्रमुख ने भाजपा नेता पर बोला हमला

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर शनिवार को लालू प्रसाद यादव कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं। इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने दिल्ली पहुंचने पर कहा, "नीतीश कुमार और मैं सोनिया गांधी से मिलेंगे। हम विपक्ष को एकजुट करने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "हाँ, हम उन्हें (भाजपा) उखाड़ देंगे। मुझे कितनी बार यह कहने की ज़रूरत है?" जब उनसे पूछा गया कि क्या वे 2024 में पीएम मोदी को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे?

वहीं अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, अमित शाह परेशान हैं। वहां (बिहार) से उनकी सरकार का सफाया हो गया। 2024 में भी ऐसा ही होने वाला है। तो, वह इधर-उधर भाग रहे हैं और कह रहे हैं "जंगल राज" और वह सब। गुजरात में रहते हुए उन्होंने क्या किया? जब वे थे तब जंगल राज था।

लालू प्रसाद यादव के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली आएं हैं। दोनों नेता 25 सितंबर को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात करेंगे। 

साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर महागठबंधन की भाजपा के खिलाफ रणनीति पर चर्चा करेंगे। हालांकि बिहार के दोनों नेता यह कह चुके हैं कि वे आगामी चुनाव  को लेकर विपक्ष को एकजुट करने की कवायद में जुटे हैं। 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया