लाइव न्यूज़ :

लालू यादव के बंगले में शिफ्ट किए जाने पर गरमाई सियासत: बिहार सरकार के मंत्री ने हेमंत सोरेन से सवाल-क्या अन्य कैदियों को भी मिलेगी यह सुविधा?

By एस पी सिन्हा | Updated: August 10, 2020 18:53 IST

लालू प्रसाद यादव को निदेशक के बंगले पर शिफ्ट करने से पहले रांची के सिटी एसपी ने बंगले का निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया. सुरक्षा के एक एक बिंदु पर सरकार की नजर हैं. इसके बाद लालू प्रसाद यादव को वहां शिफ्ट किया गया.

Open in App
ठळक मुद्देलालू प्रसाद यादव को पेइंग वार्ड से रिम्स निदेशक के बंगले में शिफ्ट कर दिये जाने के बाद सियासत गर्मा गई हैलालू प्रसाद यादव को संभावित कोरोना के खतरे को देखते हुए रिम्स के निदेशक के बगले में शिफ्ट किया गया है

पटना: बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को रांची के रिम्स के पेइंग वार्ड से रिम्स निदेशक के बंगले में शिफ्ट कर दिये जाने के बाद सियासत गर्मा गई है. लालू प्रसाद यादव को संभावित कोरोना के खतरे को देखते हुए रिम्स के निदेशक के बगले में शिफ्ट किया गया है. ऐसे में लालू के इस बंगले पर बिहार में सियासत शुरू हो गई है.

बिहार सरकार में सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री और जदयू नेता नीरज कुमार ने लालू और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जी रिम्स में जो कैदी इलाजरत हैं, उन्हें बंगले की सुविधा मिलेगी या नहीं? 

अपराध की श्रेणी में वो भी आते हैं, संक्रमण का खतरा उन्हें भी है तो उन्हें विशेष सुविधा मिलेगी या नहीं? यह आपको स्पष्ट करना चाहिए. उन्होंने कहा कि कैदी नंबर 3351 का नया पता रिम्स निदेशक का बंगला. नाम पट्टिका को ढक दिया. हेमंत सोरेन बंगले के बाहर लालू का नाम पट्टिका भी लगायें ताकि बंगला गवाही दें कि भ्रष्टाचार के पुरोधा यहां निवास करते हैं.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारआरजेडीहेमंत सोरेनझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं