लाइव न्यूज़ :

राजद ने पप्पू यादव के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- डाकू कभी संत नही बन सकता, वह गद्दार है

By एस पी सिन्हा | Updated: May 12, 2021 20:24 IST

मधेपुरा से राजद विधायक चंद्रशेखर और प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पप्पू यादव को सरकार की गोद में खेलने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देविधायक चंद्रशेखर ने कहा कि लालू यादव के जेल से बाहर आने के बाद ही पप्पू यादव की गिरफ्तारी क्यों हुई? सब सेटिंग है। अभी गिरफ्तारी हुई है, पांच-दस दिनों में बेल हो जायेगी औऱ फिर पप्पू यादव लालू-तेजस्वी को गाली देंगे। जनता भ्रम में आ जायेगी औऱ इसका फायदा सरकार को मिलेगा।

पूर्व सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत गर्मा गई है। राष्ट्रीय जनता दल ने आज पप्पू यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। राजद ने प्रेस कांफ्रेंस कर पप्पू यादव पर आरोपों की झडी लगा दी। राजद नेताओं ने तो यहां तक कह दिया कि इनकी गिरफ्तारी हुई नहीं बल्कि ये खुद गिरफ्तार हुए हैं ताकी लोगों का सहानुभूति बटोर सकें। 

उन्होंने कहा कि पप्पू यादव और नीतीश कुमार नूरा-कुश्ती कर रहे हैं। इसमें सरकार और पप्पू यादव की मिलीभगत है। राजद विधायक ने कहा कि पूर्व सांसद का चरित्र कैसा है ये किसी से छुपा है क्या? उन्होंने कहा पप्पू यादव डाकू हैं। किसी दौर में डाकू रत्नाकर महर्षि वाल्मिकी बन गया था। दूसरा कोई डाकू संत नहीं बन सकता। पप्पू डाकू और गद्दार है। पप्पू यादव को सेटिंग के तहत गिरफ्तार किया गया है। 

सरकार औऱ पप्पू की सेटिंग है ताकि लालू-तेजस्वी को कमजोर किया जा सके। चंद्रशेखर ने कहा कि हमने 2020 के विस चुनाव में पप्पू यादव के खिलाफ केस छुपाने का सबूत पेश किया था, लेकिन डीएम ने नहीं माना। अब उसी केस में पप्पू यादव को गिरफ्तार किया जा रहा है। ऐसे में पप्पू यादव की सरकार के साथ सेटिंग है। उन्होंने कहा कि “पप्पू यादव की गिरफ्तारी शासन-सत्ता की साजिश है। सामाजिक न्याय की धारा को कमजोर करने के लिए। सोशल जस्टिस को कमजोर कर सांप्रदायिक ताकतों को मजबूती देने के लिए। उनकी गिरफ्तारी का खेल खेला गया है। इसमें साजिश है सरकार में बैठे लोगों की। आज पप्पू यादव की गिरफ्तारी का सीधा मतलब है हमारे वोटरों में कनफ्यूजन पैदा करना। 

विधायक चंद्रशेखर ने  कहा कि पप्पू यादव के खिलाफ वारंट काफी पहले से निकला हुआ था। उन्होंने खुद प्रशासन को खबर दी थी कि पप्पू यादव के खिलाफ वारंट है। लेकिन सरकार ने उनकी गिरफ्तारी तब नहीं की। चुनाव के समय भी सूचना दी गयी थी कि पप्पू के खिलाफ वारंट है। तब भी गिरफ्तारी नहीं हुई। अब गिरफ्तारी होने के पीछे मकसद साफ है। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने जीवन दिया है पप्पू यादव को। एक बार नहीं कई बार चुनाव जिताया है, इस व्यक्ति को। वह लालू जी को गाली देने से बाज आता है क्या? किसी पार्टी को छोडा है क्या? जो मधेपुरा से खुद की जमानत नहीं बचा पाया वह क्या बिहार का नेता बनेगा?

उल्लेखनीय है कि जेल जाने से पहले पप्पू यादव ने तमाम विपक्ष से मिले सपोर्ट का आभार व्यक्त किया और लालू यादव से आग्रह कि बिहार को बचाने में संघर्ष तेज करें। एक सवाल के जवाब में पप्पू यादव ने ये भी कहा कि अगर आज हम जेल में हैं तो तेजस्वी यादव सडक पर उतरें, अस्पतालों में दवा लेकर जाएं, लोगों को बेड उपलब्ध कराएं। हमारे लोग हमेशा उनके साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की नीयत इतनी खराब है कि आज गरीब लोगों को हर रोज जाने वाले खाने को बंद करा दिया। इसलिए जब तक बिहार के मेरे गरीब भाई बहन और अस्पतालों में कोरोना का इलाज करा रहे लोग भूखे रहेंगे, तब तक मैं भी पानी का एक निवाला नहीं लूंगा।

बता दें कि, 1989 में मुरलीगंज थाना में रामकुमार यादव के अपहरण के आरोप में पप्पू यादव के खिलाफ कांड संख्या- 09 /89 दर्ज कराया गया था। इस कांड में पप्पू यादव को पहले जमानत मिली थी, लेकिन सुनवाई में भाग नहीं लेने की वजह से यादव की जमानत को रद्द करते हुए उन्हें फरार घोषित कर दिया गया। इस केस में एसीजीएम-एक, मधेपुरा ने 22 मार्च 2021 को पप्पू यादव के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई का भी आदेश निर्गत किया था। पप्पू यादव का पैतृक निवास कुमारखंड थाना क्षेत्र के खुर्दा गांव में है। वारंट और कुर्की-जब्ती का आदेश कुमारखंड थाना को ही भेजा गया। मंगलवार को कुमारखंड पुलिस द्वारा ही पूर्व सांसद की गिरफ्तारी की गई।

टॅग्स :पप्पू यादवलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू