लाइव न्यूज़ :

'शाम होते ही कमल मुरझा जाता है और लालटेन', रिजल्ट पर लालू यादव की बेटी ने दी प्रतिक्रिया

By स्वाति सिंह | Updated: November 10, 2020 20:31 IST

बिहार विधानसभा चुनाव में अब तक 11 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं जिसमें आठ सीटें सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के खाते में गई हैं और विपक्षी महागठबंधन को तीन सीटों पर जीत हासिल हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देएनडीए और महागठबंधन के बीच करीबी मुकाबले ने इस चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है। लालू यादव के परिवार से चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया आई है।

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में देरी हो रही है। रुझानों में एनडीए और महागठबंधन के बीच करीबी मुकाबले ने इस चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है। इस बीच, लालू यादव के परिवार से चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया आई है। लालू यादव की बेटी राज लक्ष्मी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा, “यह प्रकृति का नियम है कि शाम होते ही कमल मुरझा जाता है और लालटेन उजाला करती है। सकारात्मक रहें, हम जीतेंगे।”

बिहार विधानसभा चुनाव में अब तक 11 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं जिसमें आठ सीटें सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के खाते में गई हैं और विपक्षी महागठबंधन को तीन सीटों पर जीत हासिल हुई है। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा को पांच सीटों पर जीत हासिल हुई है जबकि जदयू को दो सीट और वीआईपी पार्टी को एक सीट पर जीत हासिल हुई है। मतगणना के रूझानों के अनुसार, भाजपा 67 सीटों पर बढ़त बनाये हुए जबकि जदयू 40 सीट, हम तीन सीट और वीआईपी पार्टी चार सीटों पर आगे चल रही है।

विपक्षी महागठबंधन में राजद के खाते में दो सीटें गई हैं और वह 73 पर बढ़त बनाये हुए हैं। वहीं कांग्रेस ने एक सीट जीती है और 19 सीट पर बढ़त बनाये हुए है। भाकपा तीन सीट, माकपा तीन सीट और भाकपा माले 12 सीटों पर आगे चल रही है। असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम पांच सीटों पर आगे चल रही है जबकि बसपा एक सीट पर बढ़त बनाये हुए है। निर्दलीय दो सीट पर बढ़त बनाये हुए हैं। वाल्मिकीनगर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में मतगणना के रूझान में जदयू उम्मीदवार सुनील कुमार अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस के प्रवेश कुमार मिश्रा से 24 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020बिहारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?