लाइव न्यूज़ :

Land for Job Case: दिल्ली पहुंचे लालू-राबड़ी, लैंड फॉर जॉब केस में होगी पेशी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 15, 2026 15:33 IST

Land for Job Case: आरोप है कि इस दौरान रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरियों के बदले उम्मीदवारों या उनके परिजनों से जमीन ली गई।

Open in App

Land for Job Case: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी रविवार को अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए। माना जा रहा है कि लालू-राबड़ी दिल्ली में राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होने के लिए दिल्ली रवाना हुए हैं। इससे पहले बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंच चुके थे। दरअसल, लैंड फॉर जॉब मामले में कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को पेशी के लिए एक माह का समय दिया था। 1 फरवरी से 25 फरवरी के बीच अदालत में उपस्थित होना था।

बता दें कि, 29 जनवरी को हुए सुनवाई में राउज एवेन्यू कोर्ट ने आदेश दिया था कि आरोपों की औपचारिक गठन के लिए 1 फरवरी से 25 फरवरी के बीच लालू-राबड़ी, तेजस्वी और तेज प्रताप यादव को अदालत में उपस्थित होना होगा। जिसके बाद 9 फरवरी को तेजस्वी यादव दिल्ली में राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए थे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया।

उन्होंने कहा कि वह केस लड़ेंगे और कोर्ट में आरोपों का सामना करेंगे। तेजस्वी यादव के पिता लालू यादव द्वारा रेल मंत्री रहने के दौरान 2004 से 2009 की बीच रेलवे में नौकरी देने के बदले लोगों की जमीन लेने का आरोप लगा है। इसी मामले में तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव भी आरोपित बनाए गए हैं। लैंड फॉर जॉब मामला केंद्र की राजनीति और बिहार की सियासत से जुड़ा एक चर्चित मामला है।

आरोप है कि इस दौरान रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरियों के बदले उम्मीदवारों या उनके परिजनों से जमीन ली गई। जांच एजेंसियों के अनुसार, कई अभ्यर्थियों को रेलवे में नौकरी दिलाने के बदले पटना और आसपास के इलाकों में स्थित जमीनें रियायती दर पर या दान के रूप में लालू परिवार के सदस्यों और उनसे जुड़ी कंपनियों के नाम कराई गईं। यह जमीनें बाद में काफी मूल्यवान साबित हुईं।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीदिल्लीतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी