लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद यादव को रांची से नई दिल्ली स्थित एम्स भेजा जायेगा, प्रक्रिया की गई शुरू

By एस पी सिन्हा | Updated: February 16, 2020 06:00 IST

रिम्स के एसोसिएट प्रोफेसर ने कहा कि 15 तरह की गंभीर बीमारियों से पीड़ित लालू प्रसाद यादव की समस्या ऐसी नहीं है कि उसकी सर्जरी करनी पड़े. दवाई से ही उनका इलाज होगा. रिम्स में उनका इलाज चल रहा है. उनकी तबीयत पहले जैसी ही है. इसलिए सेकेंड ओपिनियन लेने में कोई हर्ज नहीं है. इसी कारण उन्हें एम्स भेजने की तैयारी चल रही है.

Open in App

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को बेहतर इलाज के लिए नई दिल्ली के एम्स भेजने की तैयारी की जा रही है. लालू प्रसाद यादव का इलाज कर रहे डॉ. डीके झा ने बताया कि लालू प्रसाद यादव को बेहतर चिकित्सा के लिए नई दिल्ली के एम्स भेजा जाएगा. इसके लिए प्रक्रिया की जा रही है.

तबीयत पहले के जैसी ही है. चूंकि रिम्स में उनका इलाज करीब डेढ़ साल से चल रहा है. डॉ डीके झा ने बताया कि इनकी जो बीमारी है, ऐसा कुछ स्पेसिफिक नहीं है, जो इन्हें सर्जरी या ऑपरेशन करने की जरूरत पड़े.

रिम्स के एसोसिएट प्रोफेसर ने कहा कि 15 तरह की गंभीर बीमारियों से पीड़ित लालू प्रसाद यादव की समस्या ऐसी नहीं है कि उसकी सर्जरी करनी पड़े. दवाई से ही उनका इलाज होगा. रिम्स में उनका इलाज चल रहा है. उनकी तबीयत पहले जैसी ही है. इसलिए सेकेंड ओपिनियन लेने में कोई हर्ज नहीं है. इसी कारण उन्हें एम्स भेजने की तैयारी चल रही है.

उन्होंने कहा कि हो सकता है कि इस प्रक्रिया में 15 दिन से एक महीना लगे. लेकिन जो प्रक्रिया है, उसी के तहत सभी काम किए जाएंगे. इसके लिए सैद्धांतिक सहमति हुई है कि उन्हें एम्स भेजा जाना चाहिए. लालू प्रसाद यादव 15 गंभीर बीमारियों के शिकार हैं. उनका ब्लड शूगर बढ़ता रहता है. लालू प्रसाद यादव की किडनी थर्ड स्‍टेज में है. लालू प्रसाद यादव इन दिनों रिम्‍स के पेइंग वार्ड में हैं और डॉ डीके झा उनका इलाज कर रहे हैं. 

यहां उल्लेखनीय है कि चारा घोटाला के कई मामलों में सजा पा चुके लालू प्रसाद यादव रांची के होटवार जेल में अपनी सजा काट रहे हैं. बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में गंभीर रूप से बीमार पड़ने की वजह से उन्हें नई दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) भेजा गया था. बाद में जमानत मिलने पर लालू प्रसाद यादव ने मुंबई में भी इलाज कराया था. डेढ़ साल से वह रिम्स में भर्ती हैं और अपनी सजा काट रहे हैं.उधर, लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए पेईंग वार्ड के बाहर बिहार के बाढ में छोटा लालू के नाम से पहचाने जाने वाले कृष्णा यादव धरने पर बैठे गये. वे धरने पर बैठकर लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने की जिद पर अड़े रहे. उनका कहना है कि जब तक उसे उसके भगवान से मिलने नहीं दिया जाएगा, तब तक वह धरना से नहीं हटेगा.

वार्ड में लालू की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा उसे हटाने की कोशिश की जाती रही, लेकिन इसके बावजूद वह धरने पर बैठा रहा. कृष्‍णा यादव की आवाज लालू प्रसाद से मिलती-जुलती है. कृष्‍णा यादव उनकी ही शैली में बात करते हैं. खबर लिखे जाने तक उसे लालू प्रसाद यादव से मिलने की अनुमति नही मिल सकी थी. 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवएम्सआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos