लाइव न्यूज़ :

ठीक नहीं है लालू यादव की तबीयत, डॉक्टरों ने बजाया 'रेड अलार्म', केवल 25 फीसदी किडनी कर रही है काम

By एस पी सिन्हा | Updated: December 13, 2020 15:57 IST

चारा घोटाला मामले में लालू यादव अभी सजा काट रहे हैं। इलाज के लिए वे रिम्स में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी किडनी खराब हो रही है और कभी भी ये फेल हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव की तबीयत हर दिन हो रही है खराब, किडनी के कारण उनकी परेशानी कभी भी बढ़ सकती हैडॉक्टरों के अनुसार हालांकि अभी लालू यादव के लिए डायलिसिस की जरूरत नहीं है लेकिन सतर्कता जरूरीलालू प्रसाद यादव फिलहाल रांची के रिम्स में भर्ती हैं और वे मधुमेह सहित गुर्दे की बीमारी से ग्रसित हैं

रांची: चारा घोटाले के कई मामलों में सजायाफ्ता और इन दिनों रिम्स में इलाज के लिए भर्ती राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत कभी भी और नाजुक हो सकती है. उनकी किडनी बेहतर तरीके से काम नहीं कर रही है और ये कभी भी फेल हो सकती है. 

उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने अधिकारियों को लिखित तौर पर इसकी जानकारी दे दी है. सूत्रों के अनुसार लालू प्रसाद यादव का क्रियेटनिन लेवल बढ रहा है. 

डॉक्टरों ने लालू की साप्ताहिक हेल्थ रिपोर्ट में लिखा है कि किडनी के कारण उनकी परेशानी कभी भी बढ़ सकती है. इसलिए फिलहाल उनको रिम्स में ही डॉक्टरों की देखरेख में रखने की जरूरत है.

लालू की 25 फीसदी किडनी ही कर रही है काम

डॉक्टरों के अनुसार चिंता के बीच राहत की बात यह है कि इस समय उनका शुगर लेवल नियंत्रित है. उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि लालू प्रसाद यादव की किडनी 25 फीसदी ही काम कर रही है. 

डॉक्टरों के अनुसार हालांकि अभी उन्हें डायलिसिस की जरूरत नहीं है. उनका प्रतिदिन शुगर और बीपी लेवल जांच किया जाता है. लालू की सेहत को लेकर डॉक्टर विशेष रूप से सतर्क हो गए हैं. 

डॉक्टर उमेश प्रसाद ने बताया है कि लालू प्रसाद यादव की किडनी की स्थिति आने वाले दिनों में और खराब हो सकती है. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव के किडनी की फंक्शनिंग अचानक से बंद हो सकती है. हालांकि उनके सेहत के बारे में भविष्यवाणी करना मुश्किल है. यह स्पष्ट रूप से खतरनाक है और मैंने इसे अधिकारियों को लिखित रूप में दिया है. 

उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद यादव फिलहाल रांची के रिम्स में भर्ती हैं और वे मधुमेह एवं गुर्दे की बीमारी से ग्रसित हैं. 

लालू प्रसाद यादव पिछले बीस साल से मधुमेह से पीडित है. ऐसे में उनके शरीर के कई अंग काफी पहले से डैमेज होना शुरू हो चुका है. ऐसे में उन्हें डॉक्टरी देख-रेख की जरूरत है.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवझारखंडचारा घोटालाआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण