लाइव न्यूज़ :

लालू यादव को नाश्ते में परोसा सड़ा अंडा, रिम्स प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 7, 2018 01:02 IST

रिम्स के निदेशक आरके श्रीवास्तव का कहना है कि अंडे की खाराबी को लेकर गंभीरता से जांच की जाएगी। खाना सप्लाई करने वाली एजेंसी पर भी कार्रवाई की जाएगी। 

Open in App

रांची, 7 मईः रिम्स में भर्ती राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुखिया और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को नाश्ते मे सड़ा अंडा परोसा गया, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। दरअसल, हुआ यूं कि जैसे ही लालू के पास नाश्ता आया तो अंडे में कुछ काला-काला दिखाई दे रहा था, जिसके बाद शक होने पर उसे काटा गया। अंडे को काटने पर पाया गया कि उसके किनारे वाला भाग काला है। इसके बाद अंडे को लौटा दिया गया। 

मामला सामने आने के बाद इस बारे में डायटिशियन मीनाक्षी कुमारी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रसोईघर के कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि लालू प्रसाद को खाना देने पहले उसकी जांच की जाएगी। इसके बाद भी यह लापरवाही हुई है जिस पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

इस मामले पर रिम्स के निदेशक आरके श्रीवास्तव का कहना है कि अंडे की खाराबी को लेकर गंभीरता से जांच की जाएगी। खाना सप्लाई करने वाली एजेंसी पर भी कार्रवाई की जाएगी। 

बता दें, हृदय और किडनी से जुड़ी बीमारियों की वजह से राजद प्रमुख यादव को रांची मेडिकल कॉलेज से नई दिल्ली के एम्स में लाया गया था। एम्स ने लालू यादव को डिस्चार्ज करते हुए एक बयान जारी करके कहा था कि राजद प्रमुख को जब लाया गया तो उनकी तबीयत काफी खराब थी और अब वो बेहतर हैं, जिसके बाद से उनका इलाज रिम्स में चल रहा है। 

गौरतलब है कि आरजेडी प्रमुख लालू यादव को चारा घोटाले से जुड़े चौथे मामले यानि दुमका कोषागार मामले में सीबीआई कोर्ट ने 24 मार्च को सजा सुनाई थी। लालू को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ने दो अलग-अलग धाराओं में सजा सुनाई। इसमें से हर एक धारा के लिए अदालत ने 7-7 साल की सजा मुकर्रर करने के साथ ही 30-30 लाख रुपये जुर्माना लगाया।

इससे पहले लालू प्रसाद यादव अब तक चारा घोटाले से जुड़े तीन मामलों में दोषी पाए गए थे। चाईबासा ट्रेजरी से जुड़े एक अन्य मामले में अदालत पहले ही लालू यादव को साल 2013 में पांच साल की सजा सुना चुकी है। चारा घोटाले से जुड़े देवघर ट्रेजरी मामले में दिसंबर 2017 में लालू यादव एवं अन्य दोषियों को साढ़े तीन साल कारावास की सजा हुई थी। लालू यादव चारा घोटाले से जुड़े पांच मामलों में अभियुक्त बनाए गये थे। चाईबासा मामले में उन्हें 5 साल, देवघर कोषागार मामले में 3.5 साल और अब चाईबासा के एक अन्य मामले में 5 साल की सजा हुई है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर