लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद को हाईकोर्ट से मिली राहत, जमानत की अवधि बढ़ी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 22, 2018 19:40 IST

लालू यादव ने 22 जून को खत्म हो रही अपनी 6 सप्ताह की औपबंधिक जमानत की अविध और 6 सप्ताह के लिए बढ़ाने की कोर्ट से अपील की थी।

Open in App

पटना, 22 जून (एस.पी. सिन्हा): बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाईकोर्ट से राहत मिली है। लालू यादव की औपबंधिक जमानत तीन जुलाई तक बढ़ा दी गई है। मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया और अगली सुनवाई के लिए 29 जून की तारीख तय की है।

बता दें कि लालू यादव ने 22 जून को खत्म हो रही अपनी 6 सप्ताह की औपबंधिक जमानत की अविध और 6 सप्ताह के लिए बढ़ाने की कोर्ट से अपील की थी। मुंबई के एक हॉस्पिटल में लालू का इलाज चल रहा है। वह कई बीमारियों से जूझ रहे हैं। 

फिलहाल, लालू यादव मेडिकल ग्राउंड पर छह हफ्ते की औपबंधिक जमानत पर हैं। ऐसे में उनकी ओर से कोर्ट से औपबंधिक जमानत की अविध को बढ़ाने की अपील की गई थी। हालांकि जिस कोर्ट में याचिका सूचिबद्ध थी, वह कोर्ट नहीं बैठी।

ऐसे में लालू यादव के अधिवक्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई का आग्रह किया। जानकारी के मुताबिक शनिवार को मुबंई के एक अस्पताल में लालू का फिस्टुला का ऑपरेशन होना है। इससे पहले, झारखंड हाईकोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड पर उन्हें 6 हफ्ते की प्रोविजनल बेल दी थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब