लाइव न्यूज़ :

लालू ने कांग्रेस के साथ तकरार के लिए ‘‘छुटभैए’’ नेताओं को जिम्मेदार ठहराया

By भाषा | Updated: October 26, 2021 15:50 IST

Open in App

पटना, 26 अक्टूबर बिहार में अपने कनिष्ठ गठबंधन सहयोगी कांग्रेस के साथ हाल में हुए तकरार के लिए ‘‘छुटभैए’’ नेताओं को जिम्मेवार ठहराते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मंगलवार को दावा किया कि किसी ने भी इस दल की उतनी ‘‘मदद’’ नहीं की है, जितनी उन्होंने की है।

तीन साल बाद बिहार लौटे लालू ने कहा कि वह आज भी कांग्रेस को ‘‘राष्ट्रीय विकल्प’’ के रूप में मानते हैं जिसकी देश को जरूरत है। उन्होंने कांग्रेस के साथ हालिया तकरार के लिए ‘‘छुटभैए’’ नेताओं को जिम्मेवार ठहराया।

राजद द्वारा तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने का ‘एकतरफा’ फैसला करने पर कांग्रेस ने अगले लोकसभा चुनाव में बिहार में अकेले मैदान में उतरने की घोषणा की थी। इस पर लालू ने कांग्रेस पर तीखे हमले किए थे ।

कई बीमारियों से पीड़ित लालू ने कहा कि वह बुधवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दोनों निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करेंगे । उन्होंने इन विधानसभा क्षेत्रों में अपने छोटे पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा चलाए जा रहे प्रचार अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि तेजस्वी ने बहुत अच्छा काम किया है।

लालू ने दावा किया कि इन दोनों सीटों पर उनकी पार्टी की जीत के बाद सत्तारूढ़ राजग में भगदड़ मच जाएगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि भारती जनता पार्टी नीत राजग गठबंधन ने पिछले साल विधानसभा चुनाव के नतीजों में हेरफेर कर सत्ता हासिल की थी।

अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए लालू ने कहा, ‘‘उनकी कभी प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा थी। उनकी घटती लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा और नरेंद्र मोदी को सोचना चाहिए कि उनका क्या किया जाए।’’

लालू ने कांग्रेस के साथ गतिरोध के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘कांग्रेस को कोई उतना नहीं जानता जितना मैं जानता हूं। किसी ने भी इसका उतना बचाव नहीं किया, जितना मैंने किया ।’’

राजद सुप्रीमो ने कांग्रेस के बारे में कहा, ‘‘ यह एक राष्ट्रीय पार्टी है जो स्पष्ट रूप से भाजपा का विकल्प है। यह छुटभैया हैं जो सब कुछ खराब कर रहे हैं।’’

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने बिहार के कांग्रेस प्रभारी भक्तचरण दास के संबंध में राजद सुप्रीमो की एक हालिया टिप्पणी को लेकर कहा कि ऐसे शब्दों का उपयोग करने के लिए उनके खिलाफ एससी-एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है।

लालू के कट्टर विरोधी भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कांग्रेस में यदि हिम्मत है तो सोनिया गांधी पार्टी के दलित नेता भक्तचरण दास पर लालू प्रसाद की भद्दी टिप्पणी के बाद राजद से संबंध तोडने की घोषणा करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए