ललन सिंह बने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुआ फैसला, नीतीश भी रहे मौजूद

By अभिषेक पारीक | Published: July 31, 2021 08:11 PM2021-07-31T20:11:02+5:302021-07-31T20:18:40+5:30

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। पार्टी के सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को शनिवार को कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। 

Lalan Singh became the National President of JDU, the decision was taken in National Executive meeting | ललन सिंह बने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुआ फैसला, नीतीश भी रहे मौजूद

जेडीयू के संस्थापक सदस्यों में से ललन सिंह एक हैं।

Highlightsजेडीयू सांसद ललन सिंह को कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। यह फैसला जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। इससे पहले आरसीपी सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से अपना इस्तीफा दिया।

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। पार्टी के सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को शनिवार को कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। 

ललन सिंह ने आरसीपी सिंह की जगह ली है। आरसीपी सिंह ने केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री बनने के बाद जद(यू) अध्यक्ष पद से हटने की पेशकश की थी। बिहार में मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद ललन सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वासपात्र माने जाते हैं। 

नीतीश कुमार की मौजूदगी में आरसीपी सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से अपना इस्तीफा दिया। जिसके बाद पार्टी नेताओं ने ललन सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना। इस बैठक में पार्टी के सांसद और कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहे। 

इस बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली से पटना पहुंचे थे। आरसीपी सिंह के केंद्र में मंत्री बनने के बाद से ही ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की चर्चाएं तेज हो गई थीं। 

मुंगेर से सांसद ललन सिंह का असली नाम राजीव रंजन सिंह हैं। जेडीयू के संस्थापक सदस्यों में से ललन सिंह एक हैं। साथ ही पार्टी में बिहार के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हालांकि नीतीश के साथ उनके रिश्तों के कभी गर्म और कभी नर्म होने की खबर आती रहती है। 

Web Title: Lalan Singh became the National President of JDU, the decision was taken in National Executive meeting

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे