लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर हिंसा: तृणमूल सांसदों ने मारे गये किसानों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की

By भाषा | Updated: October 5, 2021 22:58 IST

Open in App

लखीमपुर खीरी (उप्र), पांच अक्टूबर तृणमूल कांग्रेस पार्टी के सांसदों के एक प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को लखीमपुर खीरी का दौरा किया और रविवार को हिंसा के दौरान मारे गये किसानों के शोक संतप्त परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया।

प्रतिनिधिमंडल में तृणमूल कांग्रेस की सांसद काकोली घोष दस्तीदार, सुष्मिता देव, अबीर रंजन बिस्वास, प्रतिमा मंडल और डोला सेन शामिल थीं। दस्तीदार और देव हिंसा में मारे गए लवप्रीत सिंह (19) के परिवार के सदस्यों से जिले की पलिया तहसील मिलने गए, जबकि अन्य नेता हिंसा में मारे गए नछत्तर सिंह के रिश्तेदारों से मिलने लखीमपुर की धौरहरा तहसील गए। लवप्रीत और नछत्तर का अंतिम संस्कार दिन में उनके पैतृक स्थानों पर किया गया।

तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने एक बयान में यह दावा किया है कि रास्ते में उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें भी रोकने की कोशिश की।

डोला सेन ने कहा, "हम रविवार से लखीमपुर-खीरी पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं और हम दो दिन बाद यहां पहुंच सके हैं।"

सांसद प्रतिमा मंडल ने कहा, "हमने राज्य में प्रवेश करने के लिए पर्यटकों के रूप में अपनी पहचान बताई।" हाल में कांग्रेस से तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुईं राज्यसभा सदस्य सुष्मिता देव ने कहा, "लखीमपुर खीरी में कुचले गए युवा किसान के परिवार से मिलकर दिल बहुत दुखी हुआ। (तृणमूल) पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी काले कानूनों को रद्द करने और क्रूर अन्याय को रोकने के लिए किसानों के साथ खड़ी हैं। उन्होंने सिंगूर में लड़ाई लड़ी और भारत के किसानों के लिए लड़ाई जारी रखने का आश्वासन दिया।"

लोकसभा सदस्य काकोली घोष दस्तीदार ने कहा, "आरोपी एक नेता का बेटा है। उसने किसी की हत्या की है और उसे दंडित किया जाना चाहिए। भारत एक लोकतांत्रिक देश है लेकिन लोकतंत्र पिछले कुछ वर्षों से गायब है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक निरंकुश सरकार की तरह शासन कर रही है। वे आरोपी को छोड़कर सभी को सलाखों के पीछे डाल रहे हैं और जिसे चाहते हैं उसे मार रहे हैं।'' दस्तीदार ने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में हैं, लेकिन वह लखीमपुर-खीरी क्यों नहीं गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?