लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी: मरने वाले 4 किसानों के परिवारों को योगी सरकार देगी 45 लाख रुपये और सरकारी नौकरी

By रुस्तम राणा | Updated: October 4, 2021 15:08 IST

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसान आंदोलन के बीच हुई हिंसा में मरने वाले 4 किसानों के परिवारों को उत्तर प्रदेश सरकार 45 लाख रुपये और सरकारी नौकरी देगी। वहीं घायल किसानों को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी सरकार घायल किसानों को देगी 10 लाख रुपये का मुआवजाकेन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने भी मरने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए मांगा मुआवजा

उत्तर प्रदेश सरकार ने लखीमपुर खीरी में हुए किसान आंदोलन के दौरान मरने वाले चार किसानों परिवारों को 45 लाख रुपये का मुआवजा एवं सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। इस बात को उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने बताया है। घटना को लेकर उन्होंने कहा कि किसानों की शिकायत पर मामले की एफआई दर्ज कर ली गई है। हाईकोर्ट के रिटायर जज मामले की जांच करेंगे। एडीजी ने आगे कहा कि, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए घटनास्थल पर धारा 144 लगाई है, जहां पर राजनीतिक दलों के नेताओं को जाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान संगठनों को लखीमपुर में जाने की इजाजत है। 

उधर, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने यह मांग की है कि हिंसा में मरने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिवारों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की है कि घटना की जांच सीबीआई के द्वारा करानी चाहिए और दोषियों के ऊपर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। 

बता दें कि कांग्रेस सहित कई पार्टियों के नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। बल्कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को लखीमपुर खीरी जाने के दौरान हिरासत में लिया गया है। उधर सपा मुखिया अखिलेश यादव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के शिवपाल सिंह को घटनास्थल जाने से रोका गया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान रविवार को लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया इलाके में भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। यह घटना तिकोनिया-बनबीरपुर मार्ग पर हुई।  

टॅग्स :लखीमपुर खीरी हिंसाकिसान आंदोलनयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया