लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी हिंसा : कांग्रेस की पंजाब इकाई के नेताओं ने रखा मौन व्रत

By भाषा | Updated: October 11, 2021 23:00 IST

Open in App

चंडीगढ़, 11 अक्टूबर उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों हुयी लखीमपुर खीरी हिंसा के सिलसिले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को पद से हटाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस की पंजाब इकाई के कई नेताओं ने सोमवार को मौन व्रत रखा।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने तीन अक्टूबर की घटना के सिलसिले में मंत्री के पुत्र आशीष मिश्रा को शनिवार को गिरफ्तार किया था। उस घटना में चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत हो गयी थी। आशीष को शनिवार देर रात एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कांग्रेस की पंजाब इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह डैनी, विधायक इंद्रबीर सिंह बोलारिया, पार्टी की प्रदेश इकाई के महासचिव योगिंदर पाल ढींगरा के साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने अमृतसर में मौन विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का भी अमृतसर में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का कार्यक्रम था लेकिन वह इसमें शामिल नहीं हो सके। कांग्रेस विधायक सुनील दुती ने कहा कि जम्मू में मौसम खराब रहने के कारण सिद्धू का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। सिद्धू माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने जम्मू गए थे। फगवाड़ा और जालंधर में भी ऐसे ही विरोध प्रदर्शन हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र