लाइव न्यूज़ :

हम राजनीति में लूटने के लिए नहीं और न ही किसी को फार्च्यूनर से कुचलने के लिए आए हैं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह बोले

By भाषा | Updated: October 10, 2021 22:12 IST

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में आशीष को शनिवार को करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देकई दल सत्तारूढ़ भाजपा पर आक्रामक हैं।मंत्री को बर्खास्त करने के साथ ही विधानसभा चुनाव में सरकार को उखाड़ फेंकने का जनता से आह्वान कर रहे हैं। यादव ने सरकार पर गृह राज्य मंत्री को बचाने का आरोप लगाया।

लखनऊः  लखीमपुर खीरी मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे आशीष की गिरफ्तारी के एक दिन बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि ‘‘हम राजनीति में लूटने के लिए नहीं हैं और न ही किसी को फार्च्यूनर से कुचलने के लिए आए हैं।’’

लखनऊ के साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘हम राजनीति में लूटने के लिए नहीं आये हैं और न ही किसी को फार्च्यूनर से कुचलने के लिए आए हैं।’’

अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को लक्ष्य के लिए प्रेरित करते हुए भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष ने कहा, ‘‘वोट आपके व्यवहार से मिलेगा, आप जिस मोहल्ले में रहते हैं, वहां दस लोग आपकी प्रशंसा करते हैं तो मेरा सीना चौड़ा हो जाएगा, ये नहीं कि जिस मोहल्ले में रहते हैं लोग आपकी शक्ल देखकर छिप जाएं। आपको देखकर जनता मुंह न फेरे ऐसा आचरण कीजिए।’’

सिंह का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) समेत कई दल सत्तारूढ़ भाजपा पर आक्रामक हैं और मंत्री को बर्खास्त करने के साथ ही विधानसभा चुनाव में सरकार को उखाड़ फेंकने का जनता से आह्वान कर रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव व उत्‍तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी ने रविवार को वाराणसी की किसान न्याय रैली में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘हम डरने वाले लोग नहीं हैं, हम गांधी को मानने वाले कांग्रेस के लोग हैं, हम तब तक चुप नहीं बैठने वाले जब तक ‘हत्यारे’ केंद्रीय मंत्री की बर्खास्तगी नहीं होती है, आपको हमें मारना है मारिए, जेल में डालिए, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे।’’

उधर, सहारनपुर की एक जनसभा में समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के खिलाफ हमलावर रुख अपनाते हुए कहा, ‘‘भाजपा ने किसानों को कुचला, साथ ही कानून को भी कुचला गया अब संविधान को भी कुचलने की तैयारी है।’’ यादव ने सरकार पर गृह राज्य मंत्री को बचाने का आरोप लगाया।

बसपा की अध्यक्ष और उत्‍तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘लखीमपुर खीरी जघन्य कांड में केंद्रीय मंत्री (अजय मिश्रा) के बेटे का नाम सुर्खियों में आना भाजपा सरकार की कार्यशैली पर अनेक सवाल खड़े करता है। ऐसे में भाजपा अपने मंत्री से खुद ही इस्तीफा ले तभी वहां पीड़ित किसानों को कुछ न्याय की उम्मीद हो सकती है। बसपा की यह मांग है।’’

गौरतलब है कि तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी की हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत के मामले में आशीष मिश्रा और अन्य लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्‍य संबंधित धाराओं में तिकुनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद आशीष पर आरोप लगा कि वह उन वाहनों में से एक में सवार था जिसने गत रविवार को लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया में प्रदर्शन कर रहे चार किसानों को कुचल दिया था, जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में आशीष को शनिवार को करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया और उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

टॅग्स :लखीमपुर खीरी हिंसाSwatantra Dev Singhमायावतीअखिलेश यादवप्रियंका गांधीPriyanka Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए