लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी हिंसा: दूसरी चार्जशीट में सात किसानों को बनाया गया आरोपी, ड्राइवर और दो भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या का मामला दर्ज है

By विशाल कुमार | Updated: January 21, 2022 15:39 IST

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा ने कथित तौर पर अपनी एसयूवी से चार किसानों और एक पत्रकार को रौंद दिया था, जिसके बाद हिंसा भड़क उठी थी. इसके बाद दो भाजपा कार्यकर्ताओं सहित तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्‍या कर दी गई थी.

Open in App
ठळक मुद्देएसआईटी ने अदालत में 500 पन्नों का चार्जशीट दाखिल किया।दो भाजपा कार्यकर्ताओं सहित तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्‍या कर दी गई थी।पहली चार्जशीट में केंद्रीय गृह राज्‍यमंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को आरोपी बनाया गया है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश पुलिस ने लखीमपुर खीरी मामले में दूसरी चार्जशीट दाखिल कर दी है. चार्जशीट में सात किसानों के खिलाफ एक ड्राइवर और दो भाजपा नेताओं की हत्‍या का आरोप लगाया है. पिछले साल लखीमपुर में तीन अक्‍टूबर की घटना को लेकर यह चार्जशीट दाखिल हुई है।

भाजपा कार्यकर्ता सुमित जायसवाल द्वारा दर्ज प्राथमिकी के संबंध में एसआईटी जांचकर्ता ने शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में 500 पन्नों का चार्जशीट दाखिल किया।

बता दें कि, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा ने कथित तौर पर अपनी एसयूवी से चार किसानों और एक पत्रकार को रौंद दिया था, जिसके बाद हिंसा भड़क उठी थी।

इसके बाद दो भाजपा कार्यकर्ताओं सहित तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्‍या कर दी गई थी. ड्राइवर और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्‍या के मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

लखीमपुर खीरी मामले को लेकर दाखिल की गई पहली चार्जशीट में केंद्रीय गृह राज्‍यमंत्री के बेटे को आरोपी बनाया गया है।

यूपी पुलिस ने घटना के अगले दिन आशीष मिश्रा और 12 अन्य को हत्या के आरोपी के रूप में नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी, लेकिन केंद्रीय मंत्री के बेटे को सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद एक सप्ताह बाद गिरफ्तार किया गया था जो कि मुख्य आरोपी है।

मामले की जांच कर रहे उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष जांच दल ने इसी माह की शुरुआत में एक स्थानीय कोर्ट में 5,000 पन्नों की पहली चार्जशीट दाखिल की थी. इस दौरान विशेष जांच दल चार्जशीट के हजारों पन्ने लेकर लखीमपुर खीरी में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट पहुंचा था।

टॅग्स :लखीमपुर खीरी हिंसाउत्तर प्रदेशकोर्टcourt
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर