लाइव न्यूज़ :

लद्दाख के सांसद ने कोरोना के कारण फंसे बहराइच के मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में मदद की

By भाषा | Updated: June 18, 2021 17:14 IST

Open in App

बहराइच (उप्र) 18 जून लद्दाख के सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल ने लेह में फंसे बहराइच के नौ मजदूरों को वापस अपने घर पहुंचाने में मदद की,यह सभी श्रमिक बृहस्पतिवार को हवाई सफर कर सुरक्षित घर पहुंच चुके हैं।

जिले के मोतीपुर तहसील अंतर्गत चहलवा गांव स्थित अपने घर वापस पहुंचे श्रमिक उपेंद्र ने शुक्रवार को 'पीटीआई—भाषा' को बताया कि "लेह में कुशोक बकूला रिम्पोची हवाई अड्डे के नवीन टर्मिनल भवन निर्माण में देश के विभिन्न क्षेत्रों से गए करीब 300 श्रमिक काम कर रहे थे।''

उन्होंने बताया, ''इस बीच मई महीने में परिसर में कोरोना जांच हुई तो 300 में से 57 मजदूर संक्रमित निकले और इलाका निषिद्ध क्षेत्र घोषित हो गया।''

उपेंद्र बताया, ''बाद में ठेकेदार और कंपनी ने हमारे पैसे नहीं दिये । जांच में निगेटिव होने के बावजूद दोबारा जांच की बात कहकर हमें परिसर से निकलने नहीं दिया गया। इसी बीच हमने बहराइच के एक समाजसेवी जंग हिन्दुस्तानी से सम्पर्क किया तो उन्होंने हमारी मदद की।"

स्थानीय समाजसेवी जंग हिन्दुस्तानी ने शुक्रवार को बताया कि ''इन मजदूरों से संपर्क हुआ, इनकी परेशानी सोशल मीडिया पर वायरल की गयी तो स्थानीय लोगों ने इनके खातों में पैसे भेजने शुरू किए, मैंने भी अपनी ओर से कुछ धन भिजवाया।''

जंग ने बताया कि "लद्दाख के युवा सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल से बात की गयी तो उन्होंने तत्काल मदद की। सांसद ने अधिकारियों से कहा कि जो श्रमिक जाना चाहें उन्हें तत्काल वापस भेजने की व्यवस्था की जाए, जिन्हें कोरोना जांच के नाम पर रोका जा रहा था।

उन्होंने बताया कि सांसद के हस्तक्षेप से सबकी दोबारा जांच कराई गयी और श्रमिकों के पास बची रकम व बहराइच से भेजी गयी रकम के बाद जो कमी रही वो सांसद ने पूरी कराई और मजदूरों का टिकट करवाकर उन्हें हवाई जहाज से दिल्ली रवाना किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल