सोनम वांगचुक ने खुद को नजरबंद किए जाने का किया दावा, पुलिस का इनकार

By भाषा | Updated: January 30, 2023 15:38 IST2023-01-30T15:25:05+5:302023-01-30T15:38:49+5:30

सोनम वांगचुक ने लद्दाख के लोगों की मांगों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए 26 जनवरी से 18,380 फुट ऊंचे खारदुंग ला पर भूख हड़ताल की घोषणा की थी।

Ladakh Innovator Sonam Wangchuk Says Detained After Fast Officials Deny Allegation | सोनम वांगचुक ने खुद को नजरबंद किए जाने का किया दावा, पुलिस का इनकार

सोनम वांगचुक ने खुद को नजरबंद किए जाने का किया दावा, पुलिस का इनकार

Highlightsसोनम वांगचुक ने दावा किया है कि उन्हें यहां उनके संस्थान में नजरबंद रखा गया है।पुलिस ने वांगचुक के आरोप को खारिज किया है। पुलिस ने कहा कि वांगचुक को केवल खारदुंग ला दर्रे पर पांच दिन की भूख हड़ताल करने से रोका गया। 

लेह: बॉलीवुड फिल्म '3 इडियट्स' के एक चरित्र को प्रेरित करने वाले प्रमुख इंजीनियर और नवाचारी सोनम वांगचुक ने दावा किया है कि उन्हें यहां उनके संस्थान में नजरबंद रखा गया है। हालांकि, पुलिस ने वांगचुक के आरोप को खारिज किया है। पुलिस ने कहा कि वांगचुक को केवल खारदुंग ला दर्रे पर पांच दिन की भूख हड़ताल करने से रोका गया। 

वांगचुक ने लद्दाख के लोगों की मांगों पर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए 26 जनवरी से 18,380 फुट ऊंची चोटी पर पांच दिवसीय भूख हड़ताल की घोषणा की थी। वांगचुक की मांगों में संविधान की छठी अनुसूची का विस्तार और अनियंत्रित औद्योगिक एवं वाणिज्यिक विस्तार से पर्यावरण का संरक्षण भी शामिल है। 

भाजपा को छोड़कर लेह और करगिल दोनों जिलों में लगभग सभी प्रमुख राजनीतिक दल, सामाजिक और धार्मिक समूह और छात्र संगठन मांगों के समर्थन में आ गए हैं। लेह की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी.डी. नित्या ने कहा, ''उन्हें (वांगचुक) खारदुंग ला दर्रे पर पांच दिन की भूख हड़ताल करने की अनुमति प्रशासन द्वारा नहीं दी गई क्योंकि वहां तापमान शून्य से 40 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।'' 

अधिकारी ने कहा कि जब उन्होंने खारदुंग ला दर्रे की ओर बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने रोका और उनसे लौटने का अनुरोध किया लेकिन उन्होंने प्रतिरोध जताया, जिसके चलते कानूनी कार्रवाई के तहत उन्हें उनके संस्थान में वापस लाया गया। वहीं, वांगचुक ने दावा किया कि उन्हें संस्थान में नजरबंद कर दिया गया है।

माकपा ने वांगचुक को नजरबंद किए जाने को निंदनीय बताया

लद्दाख के शिक्षा सुधारवादी सोनम वांगचुक के लेह स्थित उनके संस्थान में 'नजरबंद' किए जाने के दावे के एक दिन बाद मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची के तहत लाने के विषय पर बोलने से वांगचुक को रोका गया। हालांकि, पुलिस ने वांगचुक के आरोप का खंडन किया है और कहा है कि उन्हें केवल खारदुंग ला टॉप पर पांच दिन का उपवास करने से रोका गया। 

माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने एक ट्वीट में कहा, "मैगसायसाय पुरस्कार से सम्मानित सोनम वांगचुक के जीवन से '3 इडियट्स' प्रेरित है। उन्होंने लद्दाख की अनूठी विशेषताओं की रक्षा के लिए एक अभियान चलाया और इसके लिए नजरबंद हैं। अनुसूची 6 और जलवायु परिवर्तन के खतरों तथा गणतंत्र दिवस पर बोलने से रोका गया...यह निंदनीय है।" 

Web Title: Ladakh Innovator Sonam Wangchuk Says Detained After Fast Officials Deny Allegation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे