लाइव न्यूज़ :

Ladakh: एलएसी पर कुछ इलाकों में दोनों मुल्कों की फौज आमने-सामने, लद्दाख सीमा पर 3 डिवीजन सेना तैनात

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 27, 2020 18:20 IST

चीन सीमा पर लद्दाख सेक्टर में खतरे के आलम को देखते हुए ही भारतीय सेना भीष्म टैंकों के साथ ही के-9 वज्र थंडर तोपखानों के साथ ही अमेरीकी निर्मित एम-777 तोपों को भी चीन से मुकाबले के लिए तैनात कर चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देपैंगांग सो लेक के फिंगर 4 प्वाइंट पर ही एक चीनी हेलिपैड होने की पुष्टि भारती सेना के सूत्र करते थे।चीनी सैनिक उत्तरी लद्दाख में गलवान घाटी और देपसांग, मध्य लद्दाख में हाट स्प्रिंग्स, पेंगोंग सो में आ डटे हैं।चीनी सेना के खतरे से पहले कभी भी इतनी संख्या में भारतीय सैनिकों को लद्दाख सेक्टर में एलएसी पर तैनात नहीं किया गया था।

जम्मू: लद्दाख सीमा पर चीनी सेना का खतरा कितना ज्यादा है इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक महीने के अंदर भारतीय सेना ने तीन डिवीजन सेना को लद्दाख सेक्टर में एलएसी पर तैनात कर दिया है।

भारतीय सेना को यह तैनाती इसलिए करनी पड़ी है क्योंकि लाल सेना के हजारों सैनिक करीब 6 विवादित स्थानों पर डेरा जमाए बैठे हैं और युद्ध का माहौल पैदा कर रहे हैं। जबकि कुछ इलाकों में अब दोनों सेनाएं आमने सामने हैं।

मई महीने के पहले सप्ताह से ही एलएसी पर सैनिकों की तैनाती-

रक्षा सूत्रों के मुताबिक, मई महीने के पहले सप्ताह से ही एलएसी पर सैनिकों की तैनाती का कार्य उस समय आनन फानन में करना पड़ा जब चीनी सैनिक उत्तरी लद्दाख में गलवान घाटी और देपसांग, मध्य लद्दाख में हाट स्प्रिंग्स, पेंगोंग सो और चुशूल तक तो दक्षिणी लद्दाख में दमचोक और चुमार में आ डटे थे।

मिलने वाली खबरें कहती हैं कि भारतीय सेना की 14वीं कोर, जिसका मुख्यालय लेह में है, ने सेना की तीन डिवीजन को डीबीओ, चुशूल और दमचोक के बीच आने वाले इलाकों में तैनात कर दिया है। चीनी सेना के खतरे से पहले कभी भी इतनी संख्या में भारतीय सैनिकों को लद्दाख सेक्टर में एलएसी पर तैनात नहीं किया गया था।

चीनी सेना गलवान घाटी, देपसांग, मध्य लद्दाख में हाट स्प्रिंग्स, पेंगोंग सो में हथियार के साथ आ डटी है-

दरअसल, चीनी सेना लद्दाख सीमा पर उत्तरी लद्दाख में गलवान घाटी और देपसांग, मध्य लद्दाख में हाट स्प्रिंग्स, पेंगोंग सो और चुशूल तक तो दक्षिणी लद्दाख में दमचोक और चुमार के इलाकों में सैनिक साजो सामान, जिनमें तोपखाना, टैंक, मिसाइल और बख्तरबंद वाहन भी हैं, उनके साथ आ डटी हुई है।

जहां तक की वह इन इलाकों में भारतीय इलाके के भीतर ही सड़कों के निर्माण के साथ ही हेलिपैड भी विकसित कर चुकी है। हालांकि पैंगांग सो लेक के फिंगर 4 प्वाइंट पर ही एक चीनी हेलिपैड होने की पुष्टि भारती सेना के सूत्र करते थे।

बॉर्डर पर भीष्म टैंकों के साथ ही के-9 वज्र थंडर तोप तैनात-

सूचनाओं के मुताबिक, चीन सीमा पर लद्दाख सेक्टर में खतरे के आलम को देखते हुए ही भारतीय सेना भीष्म टैंकों के साथ ही के-9 वज्र थंडर तोपखानों के साथ ही अमेरीकी निर्मित एम-777 तोपों को भी चीन से मुकाबले के लिए तैनात कर चुकी है।

अगर सूत्रों पर विश्वास करें तो पैंगांग सो लेक के विवादित फिंगर 4 के इलाके में अब भारतीय व चीनी सेनाएं आमने सामने हैं।। दोनों के बीच दूरी घट कर 300 से 400 मीटर के बीच रह गई है जिसे रक्षा सूत्र भयानक व खतरनाक स्थिति निरूपित इसलिए करते थे क्योंकि वे कहते थे कि एलएसी पर अब भारतीय सेना को गोली चलाने के अधिकार मिलने के बाद माहौल बहुत ही ज्यादा गर्मा चुका है।

टॅग्स :चीनइंडियालद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल