Kurhani assembly by-election 2022: 21 उम्मीदवारों ने नामांकन किया, 21 नवंबर तक ले सकते हैं नाम वापस, चिराग ने बीजेपी को किया समर्थन, जानें समीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 18, 2022 08:27 PM2022-11-18T20:27:51+5:302022-11-18T20:28:48+5:30

Kurhani assembly by-election 2022: बिहार के कुढ़नी में चुनाव हो रहा है। उम्मीदवार 21 नवंबर तक अपना नाम वापस ले सकते हैं और मतदान पांच दिसंबर को होगा तथा वोटों की गिनती आठ दिसंबर को की जाएगी।

Kurhani assembly by-election 2022 bihar 21 candidates filed nomination withdraw till November 21 Chirag Paswan supports BJP know equation | Kurhani assembly by-election 2022: 21 उम्मीदवारों ने नामांकन किया, 21 नवंबर तक ले सकते हैं नाम वापस, चिराग ने बीजेपी को किया समर्थन, जानें समीकरण

नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर तक 21 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है।

Highlightsनामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर तक 21 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है।राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक अनिल कुमार सहनी करते थे। धोखाधड़ी के एक मामले में सहनी को दोषी ठहराया गया था और तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।

Kurhani assembly by-election 2022:बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए कुल 21 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर तक 21 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। उम्मीदवार 21 नवंबर तक अपना नाम वापस ले सकते हैं और मतदान पांच दिसंबर को होगा तथा वोटों की गिनती आठ दिसंबर को की जाएगी।

कुढ़नी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक अनिल कुमार सहनी करते थे। धोखाधड़ी के एक मामले में सहनी को दोषी ठहराया गया था और तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद विधानसभा से उन्हें अयोग्य ठहराए जाने के बाद कुढ़नी सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया।

इस सीट से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के मनोज कुशवाहा सत्ताधारी महागठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार हैं जबकि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केदार प्रसाद गुप्ता को अपना प्रत्याशी बनाया है । 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के गुप्ता राजद के सहनी से केवल 700 से अधिक मतों से हार गए थे। इस बार राजद ने यह सीट सहयोगी जदयू के लिए छोड़ दी है। राज्य में भाजपा को केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और उनके भतीजे चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) का समर्थन प्राप्त है।

इस बीच, दो छोटे दल पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की पार्टी विकास इंसान पार्टी (वीआईपी) और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) भी भाजपा और जदयू के खिलाफ मैदान में उतरे हैं। वीआईपी ने जहां नीलाभ कुमार को मैदान में उतारा है वहीं, एआईएमआईएम ने ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के पूर्व सदस्य मोहम्मद गुलाम मुर्तजा को प्रत्याशी बनाया है। 

Web Title: Kurhani assembly by-election 2022 bihar 21 candidates filed nomination withdraw till November 21 Chirag Paswan supports BJP know equation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे