लाइव न्यूज़ :

कूनो राष्ट्रीय उद्यान स्वागत के लिए तैयार, दक्षिण अफ्रीका से भारत पहुंचे 12 चीते

By अंजली चौहान | Updated: February 18, 2023 11:41 IST

दक्षिण अफ्रीका से लाए गए इन 12 चीतों में से पांच मादा और सात नर चीते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण अफ्रीका से लाए गए इन 12 चीतों में से पांच मादा और सात नर चीते हैं।भारतीय वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर कार्गो विमान दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों को लाया गयाचीतों का भारत में पूरा ख्याल रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

भोपाल: भारत आज दक्षिण अफ्रीका से लाए जा रहे चीतों के स्वागत के लिए इंतजार कर रहा है। नामीबिया से आठ चीतों को लाए जाने ते महीनों बाद, मध्य प्रदेश का कुनो नेशनल पार्क शनिवार को फिर से दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीजों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा चीतों को उनके बाड़ों में छोड़ा जाएगा। 

गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर कार्गो विमान दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों को लेकर आया गया है। विमान ग्वालियर हवाई अड्डे पर उतारा गया है। जहां से उन्हें कूनो पार्क ले जाया जाएगा। इन चीतों को भारत में चीतों की आबादी को पुनर्जीवित करने की परियोजना के तहत लाया जा रहा है। 

यहां जानें इन 12 चीतों के बारे में सबकुछ 

1- दक्षिण अफ्रीका से लाए गए इन 12 चीतों में से पांच मादा और सात नर चीते हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका ने साल 2022 में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया था, जिसके बाद चीतों को लाने की सहमति बनी थी। 

2- ऐसा पहली बार है कि दक्षिण अफ्रीका चीतों की आबादी का विस्तार करने और स्तनधारियों को फिर से आबादी में लाने के लिए बारत अपने 12 चीतों को भेज रहा है। 

3- चीतों का भारत में पूरा ख्याल रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। क्वारंटीन बाड़ों में 12 चीतों को रखने के लिए 10 क्वारंटीन बाड़े तैयार किए गए हैं। इनमें 8 नए और 2 पुराने क्वारंटीन बाड़ों को बदला गया है। 

4- इन चीतों के लिए दो आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किए गए हैं। सभी क्वारंटीन बाड़ों में पूरी सुविधा के इंतजाम किए गए हैं। वहीं, कूनो में 20 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय चीता विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, पशु चिकित्सकों और वन अधिकारियों के साथ एक परामर्श कार्यशाला आयोजित की जाएगी। 

5- भारत में महत्वाकांक्षी चीता पुन: परिचय कार्यक्रम के तहत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 17 सितंबर को अपने 72वें जन्मदिन पर नामीबिया से कुनो में एक संगरोध बाड़े में पांच मादाओं सहित आठ चित्तीदार चिताओं को पहली बार छोड़ा था। 

टॅग्स :Madhya Pradeshभारतसाउथ अफ़्रीका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं