लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल पर दोष मढ़ते हुए कुमार विश्वास ने अरुण जेटली से मांगी माफी, मानहानि का केस वापस

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 28, 2018 15:29 IST

कुमार विश्वास ने अरुण जेटली को पत्र में लिखा, 'अरविंद आदतन झूठे हैं और पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैंने सिर्फ अरविंद की बात दुहराई थी।'

Open in App

नई दिल्ली, 28 मईः नेता और कवि कुमार विश्वास ने केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली से माफी मांग ली है। कुमार विश्वास समेत आम आदमी पार्टी के पांच नेताओं ने अरुण जेटली पर डीडीसीए का अध्यक्ष रहते हुए वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। इसके बाद जेटली ने इन सभी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। आप के चार नेताओं ने पहले ही माफी मांग ली थी। सोमवार को कुमार विश्वास ने भी माफी मांग ली। जेटली के वकील ने बताया कि उन्होंने माफी स्वीकार कर ली है और मानहानि का केस वापस लिया जा रहा है। हालांकि कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर सारा दोष मढ़ा।

विश्वास ने जेटली को एक पत्र लिखकर मामले को स्पष्ट किया और माफी मांगी। उन्होंने लिखा कि अपनी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के कहने पर ही पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं और प्रवक्ताओं ने उनकी बात दोहराई थी। बकौल विश्वास, 'अरविंद आदतन झूठे हैं और पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैंने सिर्फ अरविंद की बात दुहराई थी।'

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के वित्तमंत्री अरुण जेटली पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप पर माफी मांगी थी। केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह, राघव चड्ढाऔर आशुतोष ने एक संयुक्त रूप से माफीनामा भेजा था। सीएम केजरीवाल ने जेटली पर बतौर दिल्‍ली ‌‌क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) प्रेसिडेंट घोटाला और चयन में अनियमितता के आरोप लगाए थे। इस मामले में जेटली ने केजरीवाल समेत पांच आप नेताओं पर सिविल व आपराधिक मानहानि के मुकदमे दायर किए थे।

टॅग्स :कुमार विश्वासअरुण जेटलीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया