लाइव न्यूज़ :

Kulgam encounter: 2 आतंकी ढेर, एएसपी समेत 05 जवान जख्‍मी, आदिगाम गांव में गोलीबारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 28, 2024 15:19 IST

Kulgam encounter: अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल के पास आवारा गोली लगने से अतिरिक्त एसपी (यातायात) मुमताज अली को मामूली चोटें आईं।

Open in App
ठळक मुद्देKulgam encounter: पुलिस अधिकारी ने चल रही मुठभेड़ में दो आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि की है।Kulgam encounter: आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। Kulgam encounter: देवसर इलाके के आदिगाम गांव में गोलीबारी शुरू हो गई।

Kulgam encounter: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के आदिगाम देवसर गांव में शनिवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं। इस मुठभेड़ में शुरू में सेना के तीन जवानों और कश्‍मीर पुलिस के एएसपी रैंक के अधिकारी समेत पांच सैनिक जख्‍मी हो गए थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि देवसर गांव में सुरक्षा बलों ने दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया है, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उन्‍होंने बताया कि जैसे ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने संदिग्ध स्थान की ओर तलाशी तेज की, छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। शीर्ष पुलिस अधिकारी ने चल रही मुठभेड़ में दो आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि की है।

इससे पहले पुलिस ने बताया था कि शनिवार को जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में कम से कम चार सुरक्षा बलों के जवान और एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल हो गए। सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू करने के बाद जिले के देवसर इलाके के आदिगाम गांव में गोलीबारी शुरू हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल के पास आवारा गोली लगने से अतिरिक्त एसपी (यातायात) मुमताज अली को मामूली चोटें आईं। उन्होंने बताया कि आतंकवाद विरोधी अभियान में शामिल चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों का सैनिक अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरटेरर फंडिंगआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?