लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः कुलभूषण जाधव के माता-पिता ने भगवान शिव से की प्रार्थना

By गुणातीत ओझा | Updated: February 21, 2020 16:10 IST

पाकिस्तान की जेल में बंद चल रहे कुलभूषण जाधव के माता-पिता ने मुंबई के माटुंगा में काशी विश्वेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Open in App
ठळक मुद्देजासूसी के झूठे आरोप में पाकिस्तान की जेल में बंद चल रहे हैं कुलभूषण जाधवकुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की हिरासत से छुड़ाने के लिए भारत ने आईसीजे में दावा ठोका हैआईसीजे ने कुलभूषण जाधव के मामले में भारत के कई दावों को सही ठहराया है

जासूस होने के झूठे आरोप में पाकिस्तान की जेल में बंद चल रहे कुलभूषण जाधव के माता-पिता ने महाशिवरात्रि के अवसर पर आज मुंबई के माटुंगा इलाके में काशी विश्वेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।

कुलभूषण जाधव के मामले में बीते साल दिसंबर माह में विदेश मंत्रालय ने कहा था कि हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) के फैसले के अनुसार कुलभूषण जाधव को कांसुलर एक्सेस देने को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच संवाद चल रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में संवाददाताओं से कहा था, “हम राजनयिक चैनलों के माध्यम से पाकिस्तान के साथ संपर्क में हैं। मैंने पहले भी उल्लेख किया है कि हमने आईसीजे के फैसले के कहने के अनुसार प्रभावी और नए कांसुलर एक्सेस के लिए अनुरोध किया है। इस मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ संवाद चल रहा है। ”

बीते साल 2 सितंबर को पाकिस्तान में भारत के उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया ने इस्लामाबाद में जाधव से मुलाकात की थी, तब पाकिस्तान ने पूर्व नौसेना अधिकारी को कांसुलर एक्सेस दिया था।

जुलाई में, आईसीजे ने 15-1 मतों से भारत के इस दावे को सही ठहराया था। आईसीजे ने कहा था कि पाकिस्तान ने कई मामलों में कांसुलर संबंधों पर वियना कन्वेंशन का बड़ा उल्लंघन किया है। विश्व अदालत ने इस्लामाबाद को कुलभूषण जाधव को दी गई सजा की प्रभावी समीक्षा और पुनर्विचार करने का आदेश दिया था।

जाधव को कथित रूप से 3 मार्च 2016 को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा बलूचिस्तान से गिरफ्तार किया गया था। इस्लामाबाद ने दावा किया था कि कुलभूषण जाधव ने ईरान से पाकिस्तान में प्रवेश किया था।

जाधव की जासूसी और विध्वंसक गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों को भारत ने हमेशा खारिज किया है। भारत का दावा है कि कुलभूषण जाधव का चाबहार ईरानी बंदरगाह से अपहरण किया गया था। कुलभूषण ईरान में एक व्यवसाय चला रहा थे।

टॅग्स :कुलभूषण जाधवपाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी