लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान कुलभूषण जाधव पर फिर से चलाएगा मुकदमा, आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप: पाक मीडिया

By स्वाति सिंह | Updated: February 6, 2018 09:08 IST

पाकिस्तानी जेल में बंद कुलभूषण जाधव को पाक सैन्य अदालत ने जासूसी के आरोप में फांसी की सजा सुनाई है जिस पर अंतरराष्ट्रीय अदालत ने रोक लगा रखी है।

Open in App

पाकिस्तानी जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव पर एक बार फिर आतंकवाद के आरोपों पर मुकदमा चलाएगा। पाकिस्तानी समाचार वेबसाइट डॉन को सोमवार (पाँच फरवरी) को एक पाकिस्तानी अधिकारी ने बताया कि 'भारतीय जासूस कुलभूषण जाधव जिसे पिछले साल जासूसी के आरोप में दोषी ठहराया गया था इसके बाद उन्हें सैन्य ट्रिब्यूनल द्वारा मौत की सजा सुनाई गई थी, अब एक बार फिर आतंकवाद के आरोपों उसपर मुकदमा चलेगा। भारत ने साफ किया है कि कुलभूषण जाधव भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी और कारोबारी हैं और उनका जासूसी से कोई लेना-देना नहीं। भारत सरकार के अनुसार कुलभूषण जाधव को ईरान से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने अगवा कर लिया था।

पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव पर सैन्य अदालत में जासूसी का मुकदमा चलाया जिसमें उन्हें फांसी की सजा सुनायी गयी। भारत सरकार ने इस फैसले के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में अपील की जिसने पाकिस्तानी को जाधव को तब तक फांसी न देने का निर्देश दिया जब तक कि अंतरराष्ट्रीय अदालत इस मामले में सुनवाई पूरी नहीं कर लेता। पाकिस्तानी अधिकारियों ने डॉन से कहा है कि 'जाधव के खिलाफ कई मामले सामने आए हैं जिसमें आतंकवाद संबंधी आरोपों पर उन्हें दोषी ठहराया गया था। इस मामले में कार्यवाही चल रही है। 

इसी बीच मीडिया में आई कुछ खबरों में दावा किया गया कि कुलभूषण जाधव भारत के लिए जासूसी करते थे। इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए शनिवार (तीन फरवरी) को भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने पुराने बयान को दोहराते हुए कहा था कि, पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव भारतीय नौसेना के रिटायर अधिकारी है। वह बिजनेस के सिलसिले में ईरान गए थे। पाकिस्तान ने गलत मंशा से उनका ईरान से अपहरण कर लिया। अब यह मामला इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में चल रहा है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि, पाकिस्तान ने कुलभूषण के मामले में तथ्यों से काफी छेड़छाड़ की है। उनकी रिपोर्ट एक मन गढ़ंत झूठी कहानी दर्शाती है। 

पाकिस्तान का दावा है कि उसके सुरक्षाबलों ने जाधव उर्फ हुसैन मुबारक पटेल को पिछले साल तीन मार्च 2016 को बलूचिस्तान प्रांत से गिरफ्तार किया था। जाधव कथित रूप से ईरान से बलूचिस्तान में घुस गये थे। जबकि भारत हमेशा से ही इस बात पर जोर देता रहा है कि जाधव को ईरान से अगवा किया गया था। भारतीय सेना से सेवानिवृत होने के बाद जाधव अपने कारोबार के संबंध में ईरान गये थे।

टॅग्स :कुलभूषण जाधवपाकिस्तानइंडियापाकिस्तानी जेल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील