लाइव न्यूज़ :

बीजेपी चाहती है मुसलमान भड़कें और इलेक्शन हिंदू मुस्लिम हो, धर्म संसद में दिए विवादित बयान को लेकर अभिनेता का ट्वीट

By अनिल शर्मा | Updated: December 30, 2021 10:20 IST

गौरतलब है कि हरिद्वार में हुए धर्म संसद के बाद रायपुर में भी एक 'धर्म संसद' का आयोजन किया गया। बीते रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुए इस कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी को अपशब्द कहे गए

Open in App
ठळक मुद्देहरिद्वार खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में 17 से 19 दिसंबर तक 'धर्म संसद' का आयोजन किया गया थाइसमें एक समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिए गए थेअभिनेता केआरके ने कहा है कि चुनाव को देखते हुए विवादित बयान जानबूझकर दिए गए

नई दिल्लीः उत्तरी हरिद्वार खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में 17 से 19 दिसंबर तक 'धर्म संसद' का आयोजन किया गया था जिसमें साधू-संतों द्वारा एक समुदाय विशेष के खिलाफ विवादित बयान दिए गए थे। इस दौरान एक महिला संत ने कॉपी-किताब रखने और हाथ में शस्त्र उठाने जैसी बात कहती हुई नजर आई थीं।

इस बीच अभिनेता कमाल राशिद  खान यानी केआरके ने कहा है कि ये सब जानबूझकर किया गया। कई राज्यों में चुनाव होनेवाले हैं, इसके मद्देनजर एक समुदाय के खिलाफ भाषण दिए गए ताकि चुनाव हिंदू बनाम मुस्लिम हो जाए।

कमाल आर खान ने ट्वीट में लिखा- हरिद्वार धर्म संसद में जो भी विवादित बयान दिए गए हैं, वो एक समुदाय को भड़काने के लिए दिए गए हैं! ये बयान जानबूझकर चुनाव को मद्देनजर रखकर दिए गए हैं! केआरके ने आगे लिखा,  मुसलमानों को जवाब में कुछ भी नहीं बोलना चाहिए! क्योंकि BJP चाहती यही है की मुसलमान भड़कें, बोलें और इलेक्शन हिंदू-मुस्लिम हो!

गौरतलब है कि  हरिद्वार में हुए धर्म संसद के बाद रायपुर में भी एक 'धर्म संसद' का आयोजन किया गया। बीते रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुए इस कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी को अपशब्द कहे गए और मुसलमानों के खिलाफ भी भड़काऊ बयानबाजी हुई।  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इसपर कड़ी आपत्ति जताई और भड़काऊ भाषण देनेवालोंं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की जाने लगी।

हरिद्वार के धर्म संसद में जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिम्हानंद, यूपी शिया वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ़ वसीम रिज़वी, स्वामी प्रबोधानंद गिरि, धर्मदास, साध्वी अन्नपूर्णा समेत कई संत शामिल हुए थे।

टॅग्स :कमाल आर खानHaridwarहिंदी समाचारHindi Samachar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारतनक्सल अभियानः जनवरी 2024 से अब तक 500 से अधिक नक्सली ढेर, 1900 अरेस्ट और 2500 आत्मसमर्पण?, अमित शाह बोले-31 मार्च 2026 तक इस समस्या का खात्मा

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

भारतकौन हैं आईपीएस संजीव शुक्ला?, रायपुर के पहले पुलिस आयुक्त नियुक्त

भारत'सरकारी अधिकारियों पर भी लागू हो बैन', उत्तराखंड में गंगा घाटों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम