लाइव न्यूज़ :

केपीएससी हाल की आपदाओं की वजह से परीक्षा में शामिल नहीं हुए अभ्यर्थियों के लिए उचित कदम उठा सकता है: अदालत

By भाषा | Updated: November 3, 2021 13:57 IST

Open in App

कोच्चि, तीन नवंबर केरल उच्च न्यायालय ने कहा कि केरल लोक सेवा आयोग (केपीएससी) की 31 अक्टूबर को आयोजित परीक्षा में हालिया प्राकृतिक आपदाओं की वजह से अगर कोई उम्मीदवार नहीं शामिल हो पाया है और आयोग को परीक्षा के लिए कोई अनुरोध मिलता है तो वे संभव उचित कदम उठा सकते हैं।

उच्च न्यायालय ने यह 'टिप्पणी’ खुद को सामाजिक कार्यकर्ता होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति की याचिका की सुनवाई के दौरान की। याचिका में कहा गया था कि पथनमथिट्टा और अलप्पुझा जिलों के राहत शिविर में वैसे लोग थे जो केपीएससी परीक्षा देने में असमर्थ रह गए होंगे।

याचिकाकर्ता ने बुरी तरह से बारिश से प्रभावित राज्य में ‘केपीएससी पर लापरवाह रहने’ का आरोप लगाया और उसकी निंदा की। वहीं केपीएससी ने अदालत को बताया कि वे सतर्क थे और पूर्व में भी प्राकृतिक आपदाओं के मद्देनजर परीक्षाओं की तारीखें बदली गई हैं। आयोग ने अदालत को यह भी बताया कि राज्य की वर्तमान स्थिति के आकलन के आधार पर उन्हें परीक्षा की तारीख में बदलाव की कोई जरूरत नहीं थी।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने कहा कि वह आश्वस्त नहीं हैं कि परीक्षा कार्यक्रम का पुनर्निधारण होना चाहिए।

अदालत ने केपीएससी से कहा कि अगर प्राकृतिक आपदा की वजह से कोई उम्मीदवार परीक्षा में बैठ नहीं पाया और वह अपनी असमर्थता के बारे में आयोग को समझाने में सफल रहा और परीक्षा तारीख से एक महीने के भीतर केपीएससी के पास इस संबंध में कोई भी आग्रह आता है तो केपीएससी संभव उचित कदम उठा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान