लाइव न्यूज़ :

तिहाड़ जेल के भीतर स्थापित किया गया कोविड-19 टीकाकरण केंद्र

By भाषा | Updated: March 28, 2021 13:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मार्च दिल्ली कारागार विभाग ने तिहाड़ जेल के भीतर कोविड-19 रोधी टीकाकरण केंद्र स्थापित किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली के कारागारों में 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के 326 कैदी हैं। वहीं 45-59 आयु वर्ग के 300 से ज्यादा कैदी ऐसे हैं, जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत फिलहाल ये दो वर्ग टीका लगवाने के दायरे में आते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को जेल संख्या तीन में केंद्रीय कारागार अस्पताल में यह केंद्र स्थापित किया गया।

जेल अधिकारियों ने बताया कि तिहाड़, रोहिणी और मंडोली जेलों के 70 से 80 कैदियों को अब तक टीके लगाए गए हैं।

महानिदेशक (कारागार) संदीप गोयल ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मंडोली जेल में भी टीकाकरण केंद्र खोला जाएगा। इससे पहले तिहाड़ जेल के कैदियों को टीकाकरण के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया जा रहा था। कैदियों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत 18 मार्च से हुई और पहले दिन 13 कैदियों को टीके की खुराक दी गई।

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टीकाकरण के दायरे में आने वाले कैदियों के परिवारों को व्हाट्सऐप के जरिए जरूरी दस्तावेज भेजने को कहा गया था, ताकि टीकाकरण के लिए उनका पंजीकरण हो सके।

अधिकारी ने बताया कि टीका लेने वाले किसी भी कैदी में प्रतिकूल प्रभाव देखने को नहीं मिले हैं। अधिकारी ने कहा कि कई ऐसे कैदी हैं जिनके पास टीकाकरण प्रक्रिया के लिए जरूरी कागजात नहीं हैं इसलिए उनका चयन टीकाकरण के लिए नहीं हो सका। फिलहाल अभी इसका हल खोजा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?