लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 टीकाकरण अभियान 25,000 बूथों पर शुरू होगा

By भाषा | Updated: January 12, 2021 01:59 IST

Open in App

अहमदाबाद, 11 जनवरी गुजरात में कोविड-19 टीकाकरण अभियान 25,000 बूथों पर 16 जनवरी से शुरू होगा। इसी दिन देश के अन्य हिस्सों में भी राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत होगी और प्राथमिकता दिए गए समूहों से ताल्लुक रखने वालों को टीके लगाए जाएंगे।

उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने ट्वीट करके बताया कि गुजरात को मंगलवार सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डे पर कोरोना वायरस टीके की पहली खेप उपलब्ध होगी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी को इस तरह के 287 बूथों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़ेंगे और अहमदाबाद तथा राजकोट में दो स्थानों पर डॉक्टरों और टीका लेने वालों से बातचीत करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद गुजरात सरकार ने निर्णय लिया है कि मुख्यमंत्री, अन्य मंत्री, भाजपा सांसद और विधायक प्राथमिकता वाले समूहों के साथ टीके नहीं लगवाएंगे। प्रधानमंत्री ने जन प्रतिनिधियों से अपील की थी कि उन्हें टीकाकरण के पहले अभियान में हिस्सा नहीं लेना चाहिए।

पटेल ने बताया कि टीकाकरण से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पटेल राज्य के स्वास्थ्य मंत्री भी हैं। मोदी ने देश में टीकाकरण अभियान को लेकर सभी मुख्यमंत्रियों और महत्वपूर्ण अधिकारियों से बातचीत की और उसके बाद पटेल का यह बयान आया है।

पटेल ने बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत 16 जनवरी से होगी और 25,000 बूथों पर लोगों को टीके लगेंगे। उन्होंने कहा कि वह और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी लोगों के उत्साहवर्धन के लिए इनमें से एक स्थान पर मौजूद रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी