लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: न्यायाधीश के संक्रमित पाए जाने के बाद शामली जिला अदालत 24 घंटे के लिए बंद

By भाषा | Updated: March 26, 2021 20:34 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), 26 मार्च कैराना स्थित शामली जिला न्यायालय परिसर को शुक्रवार को एहतियात के तौर पर 24 घंटों के लिए बंद कर दिया गया। यहां जारी एक आदेश के अनुसार एक सत्र न्यायाधीश के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।

यह आदेश जिला न्यायाधीश अजय कुमार ने जारी किया।

आदेश में कहा गया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि बृहस्पतिवार को एक सत्र अदालत के न्यायाधीश के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद कैराना स्थित अदालत को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया।

जिला मजिस्ट्रेट जसजीत कौर ने बताया कि आगामी होली त्योहार के मद्देनजर कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए शामली जिले में बिना अनुमति सभी सार्वजनिक बैठकों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

पड़ोसी मुजफ्फरनगर जिले में अधिकारियों ने कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं पहनने को लेकर 150 लोगों पर बृहस्पतिवार को जुर्माना लगाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस