लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : पुडुचेरी में सात नए मामले, कोई मौत नहीं

By भाषा | Updated: December 13, 2021 11:53 IST

Open in App

पुडुचेरी, 13 दिसंबर केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कोरोना वायरस के नए मामलों में तेजी से कमी आयी है और पिछले 24 घंटों में केवल सात लोग ही संक्रमित पाए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने सोमवार को कहा कि 1,047 नमूनों की जांच के बाद इन सात मामलों का पता चला। पुडुचेरी और करईकल क्षेत्रों में संक्रमण के तीन-तीन मामले आए जबकि माहे में एक मरीज संक्रमित पाया गया।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 183 है जिसमें से 45 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है और बाकी के 138 घर में पृथक वास कर रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 32 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है।

उन्होंने बताया कि लगातार चौथे दिन किसी मरीज की मौत नहीं हुई है जिससे मृतकों की संख्या 1,877 पर बनी हुई है। विभाग ने अभी तक 20,13,171 नमूनों की जांच की है। संक्रमण दर 0.67 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर और स्वस्थ होने वाले लोगों की दर क्रमश: 1.45 प्रतिशत और 98.45 प्रतिशत है। विभाग ने अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 13,08,227 खुराक दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह