लाइव न्यूज़ :

कोविड-19:इंदौर में एक दिन में दो लाख से ज्यादा टीके लगाकर रचा गया कीर्तिमान

By भाषा | Updated: June 21, 2021 22:01 IST

Open in App

इंदौर, 21 जून मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में सोमवार को दो लाख से ज्यादा लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए और यह देश भर के जिलों में एक ही दिन में सर्वाधिक टीकाकरण का राष्ट्रीय कीर्तिमान है।स्वास्थ्य विभाग के एक आला अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इंदौर, मध्य प्रदेश में महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। जिला टीकाकरण अधिकारी प्रवीण जड़िया ने "पीटीआई-भाषा" को बताया, "हमने कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण के महाअभियान के पहले दिन (सोमवार) दो लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जो देश भर के किसी भी जिले में एक ही दिन में सर्वाधिक टीकाकरण का राष्ट्रीय कीर्तिमान है।"

इस बीच, जिलाधिकारी मनीष सिंह ने बताया, "मेरा मानना है कि जिले में सोमवार को टीकाकरण का अंतिम आंकड़ा 2.25 से 2.50 लाख के बीच होगा।"

उन्होंने बताया कि टीका लगवाने आए लोगों के बारे में कोविन पोर्टल पर जानकारी दर्ज करते वक्त कई तकनीकी बाधाएं भी आईं, लेकिन नियंत्रण कक्ष में बैठे विशेषज्ञों और अधिकारियों की मदद से इन्हें दूर करते हुए टीकाकरण लगातार जारी रहा।

जिलाधिकारी ने बताया, "टीकाकरण महा अभियान के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही बड़ी तादाद में कम्प्यूटर ऑपरेटरों का भी इंतजाम किया गया ताकि टीका लगवाने आए लोगों के बारे में जानकारी कोविन पोर्टल पर जल्द से जल्द दर्ज की जा सकें।"

सिंह ने बताया कि राजनेताओं तथा धर्मगुरुओं की मदद से लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया और महामारी से बचाव के टीके लगवाने में ग्रामीणों ने भी खूब उत्साह दिखाया।

टीकाकरण अधिकारी जड़िया ने बताया कि प्रशासन ने जिले में सोमवार को दो लाख लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य तय किया था। इसे हासिल करने के लिए 675 टीकाकरण केंद्र बनाए गए जहां कुल 1,140 सत्रों में सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक टीके लगाए गए।

उन्होंने बताया कि जिले में करीब 1,200 स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को टीके लगाए और 40 केंद्रों से टीकों का वितरण किया गया, जबकि 120 डॉक्टरों ने टीकाकरण महा अभियान की निगरानी की।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में अब तक महामारी के कुल 1.52 लाख मरीज मिले हैं।इनमें से 1,376 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?