लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: अरुणाचल प्रदेश में नए मरीजों से ज्यादा स्वस्थ होने वालों की संख्या

By भाषा | Updated: November 16, 2020 11:51 IST

Open in App

ईटानगर, 16 नवंबर अरुणाचल प्रदेश में लगातार दूसरे दिन सोमवार को कोरोना वायरस से जितने लोग संक्रमित हुए, उनसे कहीं ज्यादा स्वस्थ हो गए। राज्य में संक्रमण से 79 लोग मुक्त हुए जबकि संक्रमण के 20 नए मामले सामने आए।

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कुल संक्रमितों की संख्या राज्य में 15,812 हो गई। संक्रमण से 79 लोगों के मुक्त होने के बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 14,500 हो गई।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉक्टर एल जाम्पा ने कहा कि राज्य में स्वस्थ होने की दर 91.70 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 0.38 फीसदी है। प्रदेश में फिलहाल 1,264 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 48 लोगों की मौत संक्रमण से हो चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि 20 नए मामलों में से पांच-पांच कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र और अपर सियांग से सामने आए हैं। वहीं चार मामले लोअर दिबांग वैली और तीन मामले तवांग तथा दो मामले वेस्ट कामेंग और एक मामला लोंगडिंग से सामने आया।

एसएसओ ने बताया कि सेना के दो कर्मी और दो स्वास्थ्यकर्मी भी नए संक्रमितों में शामिल हैं।

डॉक्टर जाम्पा ने कहा, ‘‘ सभी नए संक्रमितों की पुष्टि त्वरित एंटीजन जांच से हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम