लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश आने वाले लेागों के लिये अब जरूरी होगा कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट

By भाषा | Updated: March 6, 2021 15:29 IST

Open in App

भोपाल, छह मार्च मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से आने वाले लोगों के लिये कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य करने जा रही है।

प्रदेश सरकार द्वारा जारी किये गये आधिकारिक बयान में बताया गया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में कोविड-19 की समीक्षा बैठक के दौरान इस संबंध में निर्देश दिये हैं।

समीक्षा बैठक में चौहान ने कहा, ‘‘ भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, उज्जैन और महाराष्ट्र से लगे जिलों में कोरोना से प्रभावित प्रकरणों की संख्या बढ़ रही है। प्रदेश में किसी भी हालत में स्थिति को बिगड़ने नहीं दिया जाए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा। इसकी जिम्मेदारी बस ऑपरेटरों की होगी। बस ऑपरेटर रिपोर्ट के आधार पर ही यात्रियों को बस में प्रवेश दें। राज्य की सीमा पर जांच की पुख्ता व्यवस्था की जाए।’’

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की महाराष्ट्र सीमा से लगे सभी जिलों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं।

बैठक में चौहान कहा है कि भोपाल और इंदौर में कोरोना के प्रकरणों में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि अगले तीन दिन में इसमें गिरावट नहीं हुई तो आठ मार्च से भोपाल और इंदौर में रात्रि कर्फ्यू लगाया जायेगा।

इस बीच इंदौर के जिलाधिकारी मनीष सिंह ने शुक्रवार को पीटीआई भाषा को बताया, "हमने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए करीब 100 लोगों के नमूने दिल्ली भेजे गये थे। जांच के दौरान इनमें से छह लोग ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नये स्वरूप से संक्रमित पाये गये हैं । ये सभी पुरुष हैं और उनकी उम्र 19 से 49 साल के बीच है।’’

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को राज्य में संक्रमण के 457 नये मामले सामने आये, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,63,747 हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए