लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : केजरीवाल ने सभी राजनीतिक दलों से साथ मिलकर काम करने को कहा

By भाषा | Updated: November 19, 2020 22:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 महामारी से निपटने में बृहस्पतिवार को सभी दलों से सहयोग मांगा और साथ मिलकर काम करने के लिए कहा।

सर्वदलीय बैठक में केजरीवाल ने सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा आयोजित करने पर पाबंदी सहित अपनी सरकार द्वारा किए गए उपायों पर दोषारोपण के बजाए सभी दलों से पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर काम करने के लिए कहा ।

शहर में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक के बाद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने दिल्लीवासियों से परिवार की तरह व्यवहार किया है और जोर दिया कि लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए सरकार को सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा के आयोजन पर प्रतिबंध लगाने को मजबूर होना पड़ा।

दिल्ली भाजपा और कांग्रेस ने सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा आयोजित करने पर प्रतिबंध लगाने का मुद्दा उठाया और कहा कि सरकार को कोविड-19 के नियमों के पालन के साथ इसे अनुमति देनी चाहिए ।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने सभी दलों से कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण दिल्ली के लोगों के लिए यह कठिन समय है और ऐसे समय में राजनीति नहीं होनी चाहिए। सबने सहमति जतायी कि यह समय राजनीति, आरोप-प्रत्यारोप से दूर रहकर लोगों की सेवा करने का है। ’’

केजरीवाल ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में उन्हें कुछ अच्छे सुझाव मिले और वह इस पर काम करेंगे ।

दिल्ली में कोविड-19 महामारी की स्थिति को लेकर सर्वदलीय बैठक के बाद आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार रोजाना आरटीपीसीआर जांच की संख्या 18,000 से बढ़ाकर 27,000 करेगी और महामारी को रोकने के लिए बाजार बंद करने के बारे में निर्णय लेने से पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल बाजार संघों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे।

आप विधायक ने कहा कि उन्होंने सुझाव दिया कि बाजार संघों को अपने विचार पेश करने और वायरस के फैलाव को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाने का मौका दिया जाना चाहिए।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष अदेश गुप्ता ने कहा कि सरकार को बाजार बंद करने के बजाय बाजार वाली जगहों पर जागरूकता फैलाने पर ध्यान देना चाहिए।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि दिल्ली सरकार को लॉकडाउन और बाजार बंदी को लेकर इस भ्रम को स्पष्ट करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारत अधिक खबरें

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?